गुजरात की अभिनेत्री पल्लवी पाटिल ने जालोर में प्रेसवार्ता कर अमित नामक व्यक्ति पर देहशोषण का आरोप लगाकर आबूरोड ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय पर खड़े किए सवाल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 12, 2026 • 5:53 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
गुजरात की अभिनेत्री पल्लवी पाटिल ने जालोर में प्रेसवार्ता कर अमित नामक व्यक्ति पर देहशोषण का आरोप लगाकर आबूरोड ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय पर खड़े किए सवाल
“गुजरात की अभिनेत्री पल्लवी पाटिल ने जालोर में प्रेसवार्ता कर अमित नामक व्यक्ति पर देहशोषण का आरोप लगाकर आबूरोड ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय पर खड़े किए सवाल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/gujarati-actress-pallavi-patil-alleges-sexual-exploitation-brahma-kumaris-abu-road-jalore-press-conference
Copied
गुजरात की अभिनेत्री पल्लवी पाटिल ने जालोर में प्रेसवार्ता कर अमित नामक व्यक्ति पर देहशोषण का आरोप लगाकर आबूरोड ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय पर खड़े किए सवाल
  • खुद को खतरा बताते हुए जालोर में की प्रेसवार्ता, पुलिस पर सहयोग नहीं करने के लगाए आरोप

जालोर. गुजरात के भड़ूच निवासी एक्ट्रेस-मॉडल पल्लवी पाटिल ने सोमवार को जालोर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर आबूरोड में उसके साथ एक अमित राठौड़ नामक व्यक्ति पर देहशोषण करने के आरोप लगाए। साथ ही अमित को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर संरक्षण देने के आरोप भी लगाए। उसने प्रेसवार्ता में बताया कि उसकी माता ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी हुई थी। वह स्वयं अभिनेत्री व मॉडल का काम कर रही थी। साथ ही अध्यात्म से जुड़ने के लिए कुछ साल पहले वह भी आबूरोड ब्रह्माकुमारी से जुड़ गई। यहां एक अमित राठौड़ नामक व्यक्ति मिला, जिसने कुछ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ देहशोषण कर वीडियो बना लिए। उन वीडियो व फ़ोटो के आधार पर संस्था के बाहर मकान में कई बार उसके साथ शोषण किया गया। पल्लवी ने बताया कि यह शिकायत जब ब्रह्माकुमारी संस्था के अधिकारियों को की तो उन्होंने पल्लवी को ही भगा दिया और अब उसे अमित की ओर से उसे धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन

पल्लवी ने बताया कि उसने भड़ूच पुलिस को इसकी शिकायत की तो वहां पर उसका सहयोग नहीं किया गया। वह मानसिक रूप से परेशान होकर जालोर पहुंची। उसने बताया कि आबूरोड में प्रेसवार्ता कर सकती थी, लेकिन वहां उसे जान का खतरा था इसलिए जालोर में आकर प्रेसवार्ता की। पल्लवी ने बताया कि वह अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास जाएगी, ताकि कार्रवाई हो सके। इधर, ब्रह्माकुमारी संस्थान आबूरोड के पदाधिकारी का कहना है कि जिस अमित नामक व्यक्ति के बारे बताया जा रहा है उससे पल्लवी के आपसी सम्बन्ध थे, जैसे ही संस्था को पता चला, उसे यहां से भेज दिया। बेवजह संस्था को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

bolt Latest News

flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
NEW
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter