भूति -रोड़ला के बीच खारी नदी पर पुल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 29, 2025 • 6:40 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
भूति -रोड़ला के बीच खारी नदी पर पुल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
“भूति -रोड़ला के बीच खारी नदी पर पुल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/khari-river-bridge-bhoomi-poojan-bhuti-rodla
Copied
भूति -रोड़ला के बीच खारी नदी पर पुल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

जालोर.  आहोर विधानसभा क्षेत्र के भूति रोड़ला मुख्य मार्ग पर खारी नदी पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को हेमशाही एकलिंग नाथ जागीर मठ कंवला के मठाधीश हरिपुरी महाराज के सानिध्य में, मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरसिंह थुम्बा, छोगसिंह खींची, पंचायत समिति सदस्य सजनोदेवी देवासी, भूति ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवासी एवं मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, छोगसिंह खींची सहित अतिथियों के आतिथ्य में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया।

स्वीकृत राशि 4.50 करोड की लागत से निर्माण होगा

मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी ने बताया कि खारी नदी पर पुल निर्माण का स्वीकृति बजट 4.50 करोड़ का है। वहीं भूमि पूजन समारोह के दौरान अतिथियों का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि भूति रोड़ला के बीच पुल निर्माण भूति, रोड़ला, कंवला सहित आसपास के दर्जनों गांवों को आवागमन में सुलभता होंगी।

विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने की कहीं बात। वहीं पिछले लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा ब्रिज(पूल ) निर्माण की मांग थी, जो अब भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।वही चान्दराई भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी ने संबोधित करते हुए मंडल क्षेत्र के भूति रोड़ला रोड़ पर पुल निर्माण क्षेत्र की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ घोषणा के साथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन को लेकर विधायक का धन्यवाद आभार व्यक्त करते भूति के विकास में सहयोग के लिए आभार जताया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरसिंह थुम्बा, प्रशासक जशोदा देवासी, पंचायत समिति सदस्य सजनोदेवी देवासी, मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, मांगीलाल राव, मोहनलाल मेवाडा, भंवरसिंह खींची, मंगलसिंह भाटी, कुपाराम बागरेचा, पप्पू सिंह, शैतान सिंह आकोरापादर, रावाराम माली,पुखराज , मांगीलाल देवासी, रवि माली, भंवरसिंह खींची, गोपालसिंह राठौड,जब्बरसिंह राठौड़,भीमाराम,गणपत प्रजापति, एईएन, ठेकेदार सहित विभागीय कर्मचारी, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। वहीं देवेंद्र धवल ने मंच संचालन किया।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter