चांदराई में फूटा नाडा जीर्णोद्धार कार्य का लोकपाल ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

चांदराई में फूटा नाडा जीर्णोद्धार कार्य का लोकपाल ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जालोर. ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और जमीनी हकीकत परखने के लिए वीबी जीरामजी के लोकपाल नैनसिंह राजपुरोहित ने ग्राम पंचायत चांदराई में चल रहे फूटा नाडा के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लोकपाल राजपुरोहित ने कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने श्रमिकों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और काम के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वीबी जीराम जी के तहत हाल ही में लागू किए गए नए प्रावधानों और नियमों के बारे में श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

कार्यस्थल पर सुविधाओं की पड़ताल

लोकपाल ने कार्यस्थल पर तैनात मेट से श्रमिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यस्थल पर छाया की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने मेट को निर्देश दिए कि सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।