रिलायंस कम्पनी ने क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी कर सैकड़ों किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 4, 2026 • 5:59 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
रिलायंस कम्पनी ने क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी कर सैकड़ों किसानों के अरमानों पर फेरा पानी
“रिलायंस कम्पनी ने क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी कर सैकड़ों किसानों के अरमानों पर फेरा पानी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/reliance-insurance-crop-cutting-dispute-shankhwali-farmers-jalore-kharif-crop-loss-claim-demand
Copied
रिलायंस कम्पनी ने क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी कर सैकड़ों किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

जालोर. आहोर उपखंड क्षेत्र के शंखवाली के किसानों ने गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि ग्राम शंखवाली के खेतों में वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में फसल पूर्ण रूप से खराब हो गई थी, जिसके फलस्वरूप किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। फसल का बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग द्वारा फसल क्रॉप कटिंग करवाई गई व जांच करवाई गई, जिसमें भी फसल खराब बताई गई। फसल का भार बहुत ही कम आया था। इसके अलावा पटवारी रिपोर्ट में फसल खराबा 90% से 95% तक बताया गया।

विज्ञापन

कृषि पर्यवेक्षक व बीमा कंपनी की जांच रिपोर्ट में फसल में खराब 80 से 85% खराब है। खराबा जल भराव के कारण हुआ है। किसानों ने बताया कि लोन लेकर उधारी में पैसे लेकर फसल उगाते हैं। रिलायंस बीमा कंपनी अभी तक क्लेम की राशि नहीं दे रही है। बीमा राशि देने से मना कर रही है, जिस कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों का आरोप है कि कम्पनी की ओर से क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी की गई है। इस दौरान रविन्द्रसिंह बालावत, नैनसिंह राजपुरोहित, रणजीतसिंह, शंकरदान समेत किसान मौजूद थे।

bolt Latest News

flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
NEW
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter