नाथजी के जयकारों और मंगल गीतों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, मल्केश्वर मठ में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 4, 2026 • 6:37 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
नाथजी के जयकारों और मंगल गीतों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, मल्केश्वर मठ में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद
“नाथजी के जयकारों और मंगल गीतों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, मल्केश्वर मठ में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/shrimad-bhagwat-katha-kalash-yatra-malkeshwar-math-jalore-2026
Copied
नाथजी के जयकारों और मंगल गीतों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, मल्केश्वर मठ में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद

जालोर. अधिक मास के पावन अवसर पर मल्केश्वर मठ में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ गुरुवार को बह्मलीन पीर  शांतिनाथ महाराज की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर हुआ। सिरे  मन्दिर धाम एवं श्री भैरूनाथजी का अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन आज सुबह एक ऐतिहासिक और भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया।

कथा के शुभारंभ से पूर्व आज सुबह 9 बजे भैरूनाथजी अखाड़ा में कथा व्यास भागवत भूषण आचार्य अवधेश मिश्र का ढोल-ढमाकों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य नगर प्रवेश हुआ। प्रातः सुबह शुभ महूर्त में पीर गंगानाथ महाराज ने भैरूनाथ अखाडा स्थित महादेव मंदिर में विधि-विधान से विशेष पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद पीर गंगानाथ महाराज नें आचार्य अवधेश मिश्र का माला एवं केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया।

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महादेव मंदिर में पूजन के बाद श्री भैरूनाथजी अखाड़ा से मंगल कलश व जल यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई।

विज्ञापन

कलश यात्रा में आगे घोडे पर सवार अखाडे के प्रतिनिधि पूज्य महाराज ने धर्म ध्वजा थाम रखी थी। यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर, पारंपरिक पोशाक में मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। जलयात्रा के मार्ग में जगह जगह पर शहरवासियों एवं भक्तों ने मंगल कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा की।

भक्ति का माहौल

श्रद्धालु बैंड-बाजे और ढोल की थाप पर थिरकते हुए और नाथजी के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।यह यात्रा शहर के हरिदेव जोशी चौराहा, वन वे रोड, अस्पताल चौराहा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल, श्री मल्केश्वर मठ पहुंचकर संपन्न हुई।

संतों और साधु-महात्माओं का रहा गरिमामयी सानिध्य

आज सुबह आयोजित हुई इस भव्य कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा में क्षेत्र के पूज्य संतों और साधु-महात्माओं का भावपुर्ण सानिध्य मिला, जिससे माहौल बेहद दिव्य हो गया। कार्यक्रम  में मुख्य रूप से मलकेश्वर मठ के  महंत सेवाभारती महाराज, धुणिया मठ के महंत सोमपुरी महाराज, श्रवणभारती महाराज, हनुमान मंदिर के  महंत पवन पुरी महाराज, उदयपुर के रेवतीनाथ महाराज, सिरे मंदिर धाम के योगी प्रेमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी ईश्वरनाथ महाराज, योगी शेरनाथ महाराज, योगी गोपालनाथ महाराज, योगी निर्भयनाथ महाराज, बाल भक्त राजू सहित सभी सन्तों का आगमन हुआ। आयोजन समिति और पूज्य संतों ने जालोर सहित आस-पास के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पधारकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter