विकसित राजस्थान के निर्माण में स्वच्छ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका- प्रभारी मंत्री

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 5, 2025 • 6:37 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
विकसित राजस्थान के निर्माण में स्वच्छ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका- प्रभारी मंत्री
“विकसित राजस्थान के निर्माण में स्वच्छ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका- प्रभारी मंत्री”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/vande-ganga-jal-sanrakshan-abhiyan-jalore-launch-2025
Copied
विकसित राजस्थान के निर्माण में स्वच्छ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका- प्रभारी मंत्री
  • बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करें-मुख्य सचेतक
  • विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का हुआ शुभारंभ

जालोर . जिले में विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर गुरूवार को जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भीनमाल रोड स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र तृतीय क्षेत्र में राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर उनका स्वागत किया गया। 

जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच के फलस्वरूप गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान शुरू किया गया हैं। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गत वर्ष शुरू किए गए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान व हरियालो राजस्थान के तहत राज्यभर में 7 करोड़ पौधे लगाए गए। 

प्रभारी मंत्री ने कहा की वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं तथा इस दिशा में स्वच्छ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और जल संरक्षण के संदेश को ग्राम स्तर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रत्येक मनुष्य को सकारात्मक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाएं तथा सघन वृक्षारोपण के माध्यम से अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाएं। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने रीको औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में वृक्षारोपण किए जाने तथा उसकी सार संभाल हेतु विधायक मद से ट्यूबवैल खुदवाने व पौधों में पानी देने के लिए ड्रिपिंग सिस्टम की घोषणा की। 

प्रभारी मंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने उपस्थित जन समूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘‘जल है तो कल है, यही मेरा संकल्प है।’’ इस मूल मंत्र को संकल्प रूप में अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने पानी बचाने का संकल्प दिलाते हुए सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा ईको फ्रेण्डली बैग्स का विमोचन किया गया। 

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रीको औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में रीको भूखण्ड परिसर में बरगद, नीम व पीपल पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

प्रभारी मंत्री व मुख्य सचेतक ने राजीविका स्टॉल का अवलोकन कर श्रीअन्न निर्मित बिस्किट चखे

प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग राजीविका द्वारा लगाई गई स्टॉल के अवलोकन के दौरान राजीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा श्री अन्न निर्मित बिस्किट चखे तथा श्री अन्न से बने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिस्किट की खरीददारी कर उनका वितरण करवाया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण, रवि सोलंकी, ग्रेनाईट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौधरी, दिनेश विश्नोई, सुरेश सुन्देशा, प्रेमाराम देवासी, अशोक गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर वंदे गंगा जल सेवा व स्वच्छता गतिविधियों का होगा आयोजन

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत 6 जून, शुक्रवार को जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों एवं खालों की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भामाशाह व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा जल सेवा, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, कृषि उपज मण्डी समिति आदि सार्वजनिक स्थानों पर एनएसएस, एनसीसी व एनवाईके के स्वयंसेवकों के सहयोग से वंदे गंगा जल सेवा गतिविधि व जल परीक्षण अभियान का आयोजन किया जायेगा।

विज्ञापन

ऊर्जा विभाग द्वारा ट्रांसफामर्स के आस-पास साफ-सफाई तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना (डी-सिल्टिंग) एवं साफ-सफाई के लिए श्रमदान, वंदे गंगा जल सेवा, पशु खेलियों की साफ-सफाई, पशुओं के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधना आदि गतिविधियाँ आयोजित होगी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter