वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आहोर विधायक ने थांवला में दिलाई जल संरक्षण की शपथ

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 30, 2026 • 6:19 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आहोर विधायक ने थांवला में दिलाई जल संरक्षण की शपथ
“वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आहोर विधायक ने थांवला में दिलाई जल संरक्षण की शपथ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 May 2026
https://www.ddthindi.com/ahore-mla-administers-water-conservation-pledge-under-vande-ganga-jal-sanrakshan-jan-abhiyan-in-thanwla
Copied
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आहोर विधायक ने थांवला में दिलाई जल संरक्षण की शपथ

जालोर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन के पूर्ण कार्यों का अवलोकन तथा नवीन शिलान्यास कार्य सम्पन्न हुए। हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधारोपण एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अन्तर्गत जल चौपालों का जिलेभर में आयोजन किया गया। 

शनिवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत थांवला में आयोजित जल चौपाल के कार्यक्रम में ग्रामीणों को आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित द्वारा जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया एवं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आहोर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत किए जा रहे जल संरक्षण कार्याें, एनिकट निर्माण, पौधारोपण, चारागाह विकास, टांका निमार्ण, खेत तलाई, मृदा सरंक्षण, मेड़बंधी सहित बीज रोपण के कार्यों का अवलोकन करते हुए जानकारी ली गई।  इस दौरान प्रशासक ऊर्मिला कंवर राजपुरोहित, कनिष्ठ अभियंता रघुवीर सिंह चारण सहित स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

इसी प्रकार अभियान के तहत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा सांचौर पंचायत समिति की पलादर ग्राम पंचायत में प्रशासक भंवर लाल गोयल की अगुवाई में श्रमदान कर जल चौपाल का आयोजन किया गया। तथा जल संरक्षण हेतु ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। वहीं ग्राम पंचायत रानीवाड़ा खुर्द में प्रशासक शोभनाथ सुथार द्वारा स्थानीय निवासियों को अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों तथा योजनाओं की जानकारी पेम्पलेट वितरित कर दी गई। ग्राम पंचायत नवापुराध्वेचा में प्रशासक मंजू देवी के नेतृत्व में रैली निकाल कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही स्थानीय तालाब पर 21 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

जसवंतपुरा के बूगांव में अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक जनक सिंह की अध्यक्षता में भूमि पूजन, जल चौपाल, श्रमदान तथा रैली निकाल कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। भीनमाल के कोटकास्ता ग्राम पंचायत में प्रशासक दाड़मीदेवी के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा धवीया वाला में नव निर्मित एनिकट का लोकापर्ण एवं एनिकट 02 का शिलान्यास किया गया। चितलवाना के ग्राम सुराचंद में प्रशासक कंचन कंवर के अगुवाई में जल चौपाल का आयोजन कर योजनाओं की जानकारी पेम्पलेटस् वितरित कर दी गई तथा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अन्तर्गत जल संरक्षण कार्याें का शिलान्यास किया गया।जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, फॉर्म पॉण्ड निर्माण का लाईव डेमो देकर किसानों को जानकारी दी गई।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter