भीनमाल बाईपास से आशापूर्णा मंदिर तक की सीसीरोड निर्माण के संवेदक की मौत के बाद काम पड़ा ठप, आवागमन में हो रही परेशानी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 14, 2026 • 6:18 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
भीनमाल बाईपास से आशापूर्णा मंदिर तक की सीसीरोड निर्माण के संवेदक की मौत के बाद काम पड़ा ठप, आवागमन में हो रही परेशानी
“भीनमाल बाईपास से आशापूर्णा मंदिर तक की सीसीरोड निर्माण के संवेदक की मौत के बाद काम पड़ा ठप, आवागमन में हो रही परेशानी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/asha-purna-colony-residents-demand-resumption-of-cc-road-work-jalore
Copied
भीनमाल बाईपास से आशापूर्णा मंदिर तक की सीसीरोड निर्माण के संवेदक की मौत के बाद काम पड़ा ठप, आवागमन में हो रही परेशानी

जालोर. आशापूर्णा कॉलोनी में विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासियों ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भीनमाल बाई पास रोड से आशापूर्णा मंदिर तक की सड़क टूट चुकी है तथा जगह जगह खड्डे हो चुके है जिससे उक्त भू भाग में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जल भराव के कारण बच्चों एवं कॉलोनी वासियों को गंदे पानी में गुजरना पड़ता है। जल भराव का मुख्य कारण न्यू आदर्श नगर कॉलोनी में पानी निकासी के रास्ते में सीमेंट से जम्प एवं ठोकर बनाई हुई है। नगर परिषद के माध्यम से उक्त अवैध जम्प हटाकर जल निकासी की व्यवस्था सुचारू की जावे। भीनमाल बाईपास से आशापूर्णा मंदिर तक की सीसीरोड का टेंडर हो चुका है, लेकिन ठेकेदार मोहनलाल की मृत्यु पश्चात् उक्त सड़क कार्य बंद पड़ा है, जिससे आवागमन की भारी समस्या का सामना सभी को करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

उक्त रोड का कार्य जल्द शुरू करावें। साथ ही कॉलोनी में सीवर लाईन की सफाई व बंद पड़ी रोड लाइट शुरू करवाने की मांग की। इजक बाद कॉलोनी वासियों ने वॉल्टेज की भारी समस्या को लेकर डिस्कॉम के एसई को भी ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि कॉलोनी में लगे नए ट्रांसफॉर्मर लगाये हुए 8 से 10 माह हो चुके है, परन्तु चार्ज नहीं करने से कॉलोनी में वोल्टेज उतार चढ़ाव से कॉलोनी वासियों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग की इस दौरान आशापूर्णा विकास समिति के अध्यक्ष जयसिंह चम्पावत, भवानीसिंह धांधिया, गणपतसिंह मंडलावत, नंदकिशोर जैथलिया, दामोदर भूतड़ा, हरिसिंह चारण, सत्य प्रकाश राठी, कमल भूतडा, चुन्नीलाल राजपुरोहित ,हिम्मत सिंह राजपुरोहित, सुशील शारडा, भरत दवे, ज्ञानेश त्रिपाठी, अनिल कुमार सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter