जनभावनाओं के आगे झुके विधायक, बागरा सीएचसी के नए भवन का किया लोकार्पण

Devendraraj Suthar
Devendraraj Suthar Verified Local Voice • 25 Aug, 2026 Editor
May 27, 2026 • 7:14 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जनभावनाओं के आगे झुके विधायक, बागरा सीएचसी के नए भवन का किया लोकार्पण
“जनभावनाओं के आगे झुके विधायक, बागरा सीएचसी के नए भवन का किया लोकार्पण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 May 2026
https://www.ddthindi.com/bagra-chc-new-building-inauguration-by-mla-chhagansingh-rajpurohit-jalore
Copied
जनभावनाओं के आगे झुके विधायक, बागरा सीएचसी के नए भवन का किया लोकार्पण
  • साढ़े पांच करोड़ की लागत से बना भवन, विधायक बोले - संसाधन पूरे होने के बाद करना चाहते थे उद्घाटन

बागरा. कस्बे में बुधवार शाम आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में मोर्चरी निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। 

सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजपुरोहित ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र, हर गांव और हर व्यक्ति की उम्मीदों पर खरी उतर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि अस्पताल में सभी संसाधनों की उपलब्धता और रिक्त पदों की पूर्ति के बाद मंत्री के कर-कमलों से भवन का लोकार्पण करवाया जाए, लेकिन क्षेत्र की जनभावनाओं और लगातार उठ रही मांग के चलते उन्हें निर्धारित समय से पहले ही उद्घाटन करना पड़ा।

सीबीसी मशीन विधायक निधि से देने की घोषणा

विधायक ने अस्पताल में सीबीसी मशीन की कमी का उल्लेख करते हुए विधायक निधि से मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी तथा मरीजों को अब उपचार के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा।

नर्मदा जलापूर्ति जल्द शुरू करने का आश्वासन

विधायक ने अपने संबोधन में क्षेत्र में मीठे पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार नर्मदा जल की सप्लाई शीघ्र शुरू करने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

डबल इंजन सरकार को बताया विकास का आधार

जालोर के निवर्तमान प्रधान  नारायणसिंह राजपुरोहित ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण गांवों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने फार्मर आईडी और 1962 पशु चिकित्सा आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा जैसी योजनाओं को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि 1962 हेल्पलाइन के जरिए पशुपालक घर बैठे पशु एम्बुलेंस और चिकित्सकीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन संरक्षण को मजबूती मिल रही है।

विज्ञापन

विकास की गंगा बहा रही सरकार

पूर्व राज्य मंत्री और पशुपालक कल्याण बोर्ड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र देवासी ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास की गंगा बहा रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जो कार्य नहीं हो सके, वे अब तेजी से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने पुल निर्माण, गांवों को सड़कों से जोड़ने तथा कृषक कल्याण से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए सरकार की योजनाओं को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी भजनाराम डूडी, बीडीओ प्रदीप महला, सरपंच सत्यप्रकाश राणा, ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार, सुमेरसिंह राजपुरोहित, हड़मत सिंह देवड़ा, जवानमल सुथार, चंपालाल घांची, उपसरपंच जितेंद्र कुमार घांची, बगसिंह राजपुरोहित, जोगसिंह आडवाडा, पुखराज भाटी, मरवाड गौरव रत्न कुइयाराम बोराणा, मदनसिंह, रमेश सुथार, छगनलाल गर्ग, उत्तम सोनी, प्रकाश टेलर, हकमाराम सियाणा,  देसाराम सुथार, मोडाराम लोहार, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, संतोष कुमारी, भरतसिंह सिवना, सदीक खां, नवीन जैन, आदाराम लुकड़ा, विक्रम प्रजापत, हिम्मताराम राणा, गिरधारीसिंह, शांतिलाल घांची, ठेकेदार इंद्र प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Devendraraj Suthar Verified Local Voice • 25 Aug, 2026 Editor

स्वतंत्र लेखक

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter