भाविप के महिला मंडल ने गोशाला में 20 क्विंटल हरा चारा, पानी के 11 टैंकर भेंट कर की गौ सेवा 

भाविप के महिला मंडल ने गोशाला में 20 क्विंटल हरा चारा, पानी के 11 टैंकर भेंट कर की गौ सेवा 

जालोर. भारत विकास परिषद जालौर द्वारा शनिवार को शहर के निकट स्थित गौ रक्षा सेवा संस्थान गोल निंबड़ी, गौशाला जालौर में सेवा व संस्कार प्रकल्प के तहत नौतपा की भीषण गर्मी में गौशाला में बीमार व अशक्त गौ वंश की सेवा हेतु परिषद की महिला मंडल सदस्यों एवं उनकी प्रेरणा से प्राप्त सहयोग से गौशाला में स्थित करीब 1150 गौ वंश को 20 क्विंटल हरा चारा खिलाया गया, एवं उनके पेयजल हेतु 11 टैंकर पानी के डलवाए जाकर गौ सेवा की गई। सर्व प्रथम पंडित पवन दाधीच द्वारा गौ पूजन कर अधिकमास में गौ सेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। परिषद के प्रांतीय सेवा संयोजक मदनलाल माली ने बीमार व अशक्त गौ वंश की सेवा को अत्यंत पुण्य का काम बताते हुए जीवदया के महत्व की जानकारी दी।

विज्ञापन

प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत ने उपस्थित सदस्यों को इस नौतपा की भीषण गर्मी में परिषद द्वारा विभिन्न गौशालाओं में हरा चारा व पेय जल उपलब्ध करवाने हेतु आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने मूक प्राणियों की सेवा के प्रति विशेष जागरूकता रखते हुए अधिकाधिक गौ सेवा करने का आव्हान किया ।

विज्ञापन

जिला महिला समन्वयक मंजू चौधरी ने बताया कि परिषद द्वारा जीवदया सेवा का उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक सेवा मदन लाल माली, प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष व संरक्षक पदमाराम चौधरी,अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा,सचिव शांतिलाल सोनी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल सोलंकी,जिला महिला समन्वयक मंजू चौधरी, शाखा महिला संयोजक सीता सुन्देशा , शाखा संयोजक सेवा कमल किशोर भूतड़ा, शाखा संपर्क संयोजक संतोष कुमार दवे, प्रेम सिंह राठौड़, कालूराम कुमावत, रामप्रकाश खाबानी, खेतपाल परमार, सीता सुंदेशा, हंजा देवी , कलावती देवी, चंद्रकांता, सुशीला वी. एम, सविता परमार सहित अनेकों गौ भक्त मौजूद रहे।