हिंदवेयर लिमिटेड ने यूरोपियन बाथ लाउंज की नई रेंज के साथ लक्ज़री ब्रांड क्यू (QUEO) की पुनः शुरुआत की

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 1, 2022 • 2:53 PM  0
व्यापार
NEWS CARD
Logo
हिंदवेयर लिमिटेड ने यूरोपियन बाथ लाउंज की नई रेंज के साथ लक्ज़री ब्रांड क्यू (QUEO) की पुनः शुरुआत की
“हिंदवेयर लिमिटेड ने यूरोपियन बाथ लाउंज की नई रेंज के साथ लक्ज़री ब्रांड क्यू (QUEO) की पुनः शुरुआत की”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 Sep 2022
https://www.ddthindi.com/hindware-limited-relaunches-luxury-brand-queo-with-a-new-range-of-european-bath-lounges
Copied
हिंदवेयर लिमिटेड ने यूरोपियन बाथ लाउंज की नई रेंज के साथ लक्ज़री ब्रांड क्यू (QUEO) की पुनः शुरुआत की
हिंदवेयर लिमिटेड ने यूरोपियन बाथ लाउंज की नई रेंज के साथ लक्ज़री ब्रांड क्यू (QUEO) की पुनः शुरुआत की

लक्ज़री बाथवेयर ब्रांड- क्यू ने नए बाथवेयर कलेक्शन के साथ यूरोपियन क्राफ्ट्समैनशिप का परिचय दिया

गोवा: हिंदवेयर लिमिटेड के प्रमुख लक्ज़री बाथरूम ब्रांड क्यू (QUEO) ने आज लक्ज़री फॉसेट्स और सैनिटरीवेयर का एक नया कलेक्शन लॉन्च किया। नई रेंज 'फोर्ज़ा' में प्राचीन फॉसेट्स का पूरा पोर्टफोलियो शामिल है। जबकि इस सैनिटरीवेयर पोर्टफोलियो में टैंकलेस ईडब्ल्यूसी, वन-पीस वॉटर क्लोसेट्स, वॉल माउंटेड ईडब्ल्यूसी और ओवर द काउंटर बेसिन के लिए प्रोडक्ट्स की श्रृंखला शामिल है। इस लॉन्च के साथ, कंपनी का लक्ष्य लक्ज़री बाथवेयर सेगमेंट में विस्तार करना है। यह एक बढ़ता हुआ बाजार है, जिसमें एक उत्कृष्ट डिज़ाइन और बेहतर गुणवत्ता के साथ बाथरूम फिटिंग की बढ़ती उपभोक्ता माँग शामिल है।

हिंदवेयर लिमिटेड का क्यू लक्ज़री के विचार का प्रतीक है, इसके पोर्टफोलियो में प्रत्येक प्रोडक्ट बेहतरीन लुक के साथ आराम को दर्शाता है। ब्रांड समकालीन डिज़ाइन्स और अनूठी कार्यक्षमता की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जो उपभोक्ताओं को एक अच्छा अनुभव दिलाता है। नई बाथरूम रेंज में यूरोपियन बाथ लाउंज का प्रीमियम और न्यूनतर दोनों व्यवस्था है। प्रत्येक कलर पैलेट सबसे प्रभावशाली तरीके से सुंदरता और कलात्मकता को दिखाता है, जो किसी भी बाथ स्पेस को बेहतरीन रूप देने के लिए काफी है। कलेक्शन को सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक और सबसे टिकाऊ फिनिश के साथ डिज़ाइन किया गया है।

श्री सुधांशु पोखरियाल, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, बाथ एंड टाइल्स डिवीज़न, हिंदवेयर लिमिटेड घोषणा करते हुए कहा, "सैनिटरीवेयर और फॉसेट्स सेगमेंट में अग्रणी खिलाड़ी के रूप में, हम हमेशा नए रुझानों और अनुभवों को स्थापित करने में सबसे आगे रहे हैं। आज के लॉन्च में भी यही परिलक्षित होता है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अब अपने घर में हिंदवेयर लिमिटेड के प्रीमियम ब्रांड क्यू (QUEO) के रूप में आराम से यूरोपियन बाथ लाउंज की विलासिता का अनुभव कर सकते हैं। इन उत्कृष्ट प्रोडक्ट्स को भव्य व्यक्तित्व के विस्तार के रूप में देखा जाता है, जो रोज़मर्रा की जिंदगी को दूसरों के अनुसरण के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाते हैं। हमें यकीन है कि हमारी नवीनतम पेशकश को उन उपभोक्ताओं द्वारा सराहा जाएगा, जो अपने बाथ स्पेस में आकर्षक और सुंदर डिज़ाइन चाहते हैं।"

हिंदवेयर लिमिटेड दशकों से इंडस्ट्री-फर्स्ट डिज़ाइन्स और इनोवेशंस में सबसे आगे रहा है। वित्त वर्ष 2022 में, कंपनी का राजस्व, 42% की वृद्धि दर्ज करते हुए 1,795 करोड़ रूपए आँका गया है। प्रोडक्ट और डिज़ाइन नेतृत्व, ब्रांड जागरूकता, एक विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और एक मजबूत डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के दम पर इस सेगमेंट ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे सेनेटरीवेयर और फॉसेट्स दोनों व्यवसायों को पर्याप्त रूप से बढ़त करने में मदद मिली। जैसे-जैसे कंपनी नई ऊँचाइयों पर पहुँच रही है, इसका लक्ष्य नए कल के लिए दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित करना है। क्यू के 85 स्टोर्स हैं, जो ग्राहकों को एक संपूर्ण अनुभव प्रदान करते हुए आउटलेट पर शानदार ढंग से व्यवस्थित किए गए सैनिटरीवेयर और बाथ फिटिंग्स के व्यापक विकल्प को प्रदर्शित करके एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "क्यू के साथ उपभोक्ता डिजाइनर सैनिटरीवेयर और फॉसेट प्रोडक्ट्स के साथ बाथ स्पेस तैयार करके अपनी निजी सैन्चुरी बना सकते हैं जो बाथ स्पेस को स्नान लाउंज में बदल देता है। प्रीमियम फॉसेट्स उपभोक्ताओं की शैली के अनुरूप बनाए गए हैं, जो उनके घर की सजावट से लेकर दीवार पर लगे क्लॉसेट्स के लिए उपयुक्त हैं। वे न केवल अतुलनीय कार्यक्षमता प्रदान करते हैं, बल्कि उत्कृष्ट आनंद प्रदान करते हैं। इसी के साथ नई प्रोडक्ट श्रृंखला सर्वश्रेष्ठ यूरोपियन क्राफ्ट्समैनशिप को सामने लाती है, जो उक्त निजी स्थान को कलात्मकता प्रदान करती है।"

इसके अतिरिक्त, क्यू ने अपने नए ब्रांड रंग, बाएजेंटियम का अनावरण किया, जो प्रकृति में रॉयल्टी और आकांक्षाओं को प्रतिध्वनित करने वाला एक दुर्लभ रंग है। अपने समृद्ध गहरे रंगों के साथ, यह एक ऐसा रंग है, जो विलासिता को परिभाषित करता है। अनूठे वेल्वेट्स से लेकर शाही ब्रांडिंग तक, रंग को सही और आदर्श माना जाता है, क्योंकि यह लाल की गर्मी और नीले रंग की शांति को परिभाषित करता है। यह कल्पना और आत्मनिरीक्षण से भी संबंधित है। री-ब्रांडिंग अभ्यास के साथ, कंपनी अपने प्रचलित ब्रांड हिंदवेयर की मजबूत विरासत और विश्वास के साथ विलासिता को जोड़ने के लिए क्यू को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करती है।

फॉसेट्स
फोर्ज़ा
किसी भी स्नान वातावरण की समृद्धि को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया, फ़ोर्ज़ा विभिन्न आकार, कलात्मक शैलियों, सामग्रियों और फिनिशिंग को एक उत्कृष्ट कृति बनाता है, जो उपभोक्ता की घरेलू सजावट और सौंदर्य दृष्टि के लिए अनुकूलित है।

वॉटर क्लोसेट्स
टैंकलेस ईडब्ल्यूसी, वन-पीस वॉटर क्लोसेट्स और वॉल माउंटेड ईडब्ल्यूसी
शांत वातावरण में सौंदर्यशास्त्र और एर्गोनॉमिक्स को संयोजित करने के लिए उत्कृष्ट रूप से तैयार किया गया क्यू, वॉटर क्लोसेट्स सुविधा को बढ़ावा देता है। शैली से समझौता किए बिना निर्बाध प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए इसकी डिज़ाइन, इनोवेशन द्वारा संचालित है। उच्च तकनीक की सहजता और स्वच्छता की पेशकश करते हुए, वॉटर क्लोसेट्स को एक शानदार केंद्रबिंदु बनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जैविक रूपों से प्रेरित, शक्तिशाली रेखाएँ और खाँचे एक वैभव और एक अनकहे अनुभव का आह्वान करते हैं। अद्वितीय ज्यामिति और आकार न केवल विभिन्न प्रकार के फिनिश में परिणत होते हैं, बल्कि उपलब्ध स्थान की परवाह किए बिना, पर्यावरण के अनुकूल जोड़ने में भी मदद करते हैं।

ओवर द काउंटर काउंटर बेसिन
मैट ब्लैक
फ्लोइंग आउटलाइन और कई अन्य विशेषताओं के साथ अद्वितीय आकार क्यू के बेसिन का अनुभव आनंद प्रदान करते हैं। इसकी सुंदरता और अतुलनीय अपील इन नए 'ओवर द काउंटर' बेसिन को किसी भी अच्छे बाथ स्पेस के लिए उपयुक्त बनाती है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter