जालोर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की होगी बैठक, संगठनात्मक विषयों पर करेंगे चर्चा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 25, 2026 • 6:27 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की होगी बैठक, संगठनात्मक विषयों पर करेंगे चर्चा
“जालोर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की होगी बैठक, संगठनात्मक विषयों पर करेंगे चर्चा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-congress-district-executive-meeting-to-discuss-organisational-issues
Copied
जालोर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की होगी बैठक, संगठनात्मक विषयों पर करेंगे चर्चा

जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की जिला कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार, 26 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में आयोजित होगी। बैठक में संगठन जिला सहप्रभारी दिलीप चौधरी मुख्य अतिथि एवं लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल करेंगी।

जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में आयोजित "छात्रों की गूंज" रैली में दिए गए संबोधन एवं प्रस्तुति का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

कुम्पावत ने बताया कि देश वर्तमान में शिक्षा एवं रोजगार के गंभीर संकट का सामना कर रहा है। लगातार प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं, परीक्षाओं का निरस्त होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी तथा विभिन्न परीक्षा एजेंसियों की विफलताओं के कारण छात्र एवं युवा वर्ग निराशा एवं असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार छात्र-युवा हितों की आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने बताया कि बैठक के उपरांत इसी विषय पर दोपहर 2:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालोर में एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter