जालोर जिले के ग्रामीण सेवा शिविर में मिल रहा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 8, 2026 • 6:30 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले के ग्रामीण सेवा शिविर में मिल रहा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ
“जालोर जिले के ग्रामीण सेवा शिविर में मिल रहा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-rural-service-camps-government-schemes-benefits-villagers
Copied
जालोर जिले के ग्रामीण सेवा शिविर में मिल रहा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ

जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, जमाबंदी नकल, नामांतरण, सीमाज्ञान, जन्म-मृत्यु पंजीयन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को केशवणा, दयालपुरा, वाडाभाडवी, तेजा की बेरी, फागोतरा, गजीपुरा, मैत्रीवाडा, जोरादर तथा सुथाना ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित कर आमजन को लाभान्वित किया गया।

गुरुवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन

निर्धारित कार्यक्रमानुसार 9 जुलाई, गुरुवार को जालोर उपखंड की आलासन, आहोर की घाणा, बागोड़ा की सेवडी, सायला की डाबली, भीनमाल की सरथला, जसवंतपुरा की पूरण, रानीवाड़ा की मालवाडा, चितलवाना की भाटकी तथा सांचौर उपखंड की मेडा जागीर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन

सांचौर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुथाना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्राम निवासी कालूसिंह ने बताया कि उन्हें स्वास्थय संबंधी समस्या के उपचार के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में उन्हें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया। लाभार्थी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रूपए तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी और उनके परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

दम्पती परिवार को मिला दोहरा लाभ

जालोर की ग्राम पंचायत केशवना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम निवासी कालाराम भील ने बंद पड़ी पेंशन की समस्या से शिविर प्रभारी को अवगत कराया। शिविर में संबंधित अधिकारियों ने फिंगरप्रिंट के स्थान पर ओटीपी सत्यापन के माध्यम से तुरंत पेंशन प्रक्रिया पूरी कर उनकी बंद पेंशन पुनः शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी पत्नी उकी देवी का नव पेंशन आवेदन भी शिविर में सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर दंपती ने दोहरे लाभ हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

ग्रामीण सेवा शिविर में नाम शुद्धिकरण से खुला योजनाओं का रास्ता, लाभार्थी के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जालोर की ग्राम पंचायत केशवना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रार्थी बाबूलाल ने राजस्व अभिलेखों में नाम संबंधी त्रुटि के शुद्धिकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रार्थी बाबूलाल ने बताया कि उनकी माता व भाई का राजस्व अभिलेखों में गलत नाम दर्ज होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी।शिविर प्रभारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने तत्काल जांच कर नाम शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूर्ण की तथा सही नाम दर्ज कर आदेश जारी किया। समस्या का त्वरित समाधान होने पर प्रार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter