जालोर एसपी ने सांथू आश्रम में लगाए परिंडे, बोले - पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य का काम

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 15, 2025 • 5:55 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर एसपी ने सांथू आश्रम में लगाए परिंडे, बोले - पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य का काम
“जालोर एसपी ने सांथू आश्रम में लगाए परिंडे, बोले - पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य का काम”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-sp-gyanchand-yadav-installs-water-pots-for-birds-at-santhu-ashram
Copied
जालोर एसपी ने सांथू आश्रम में लगाए परिंडे, बोले - पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य का काम

जालोर. जिले के सांथू गांव के समीप बाबा रामदेव मंदिर में स्थित गायत्री आश्रम के बगीचे में शनिवार शाम को मन्दिर के महाराज विष्णु स्वरूप के सानिध्य एवं जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के आतिथ्य में परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक यादव ने अपने हाथों से बगीचे में परिंडे लगाकर परिंडो में पानी भरा।

विज्ञापन

इस मौके उन्होंने कहा कि परिंडे लगा कर पक्षियों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि परिंडे लगाने से पक्षियों को आसानी से पेयजल मिल सकेगा इस भीषण गर्मी में पक्षी अपनी प्यास बुझायेंगे। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराज विष्णु स्वरूप ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से लोगों में दान पुण्य करने की भावना जागृत होती हैं। इससे पूर्व गायत्री आश्रम में जिला पुलिस अधीक्षक के पहुंचने पर महाराज ने स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक थाना प्रभारी विशन सिंह, राण सिंह दहिया, परबत सिंह,शांतिलाल राजपुरोहित,मालम सिंह दहिया, खिम सिंह, छगन सेन समेत कई जने मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter