मोबाइल हम सभी के लिए विस्फोटक के समान, उपयोग में सावधानी जरूरी-अहमद

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 21, 2026 • 6:03 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
मोबाइल हम सभी के लिए विस्फोटक के समान, उपयोग में सावधानी जरूरी-अहमद
“मोबाइल हम सभी के लिए विस्फोटक के समान, उपयोग में सावधानी जरूरी-अहमद”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-transformative-tuesday-cyber-safety-awareness-camp-kamba-ahsan-ahmed-mobile-warning
Copied
मोबाइल हम सभी के लिए विस्फोटक के समान, उपयोग में सावधानी जरूरी-अहमद
  • ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत कांबा में शिविर का आयोजन

जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे ट्रांसफॉर्मेटिव टयूजडे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांबा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने ट्रांसफॉर्मेटिव टयूजडे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक गेजेट मोबाइल, लेपटॉप, डेस्कटॉप हम सब के लिए विस्फोटक के समान है इसलिए हमें इनके उपयोग के दौरान बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल, लेपटॉप, आईपेड या कम्प्यूटर पर इंटरनेट का उपयोग करते समय किसी अनजान लिंक पर हमें क्लिक नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

पूरी जांच पड़ताल के बाद ही हमें किसी लिंक पर क्लिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इनका उपयोग करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग करने के दौरान क्लिक करने से पहले सोचना चाहिए विचार करना करना चाहिए क्योंकि इंटरनेट सब कुछ याद रखता है। इस दौरान उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। उन्होंने 9 मई को आयोजित हेने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय में सुझाव पेटिका लगाई गई और विद्यार्थियों को अपनी समस्या और आवश्यक सुझाव देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एलएडीसी असिस्टेंट भीमसिंह भीमावत ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, आशा योजना, निशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से अधिकार मित्र देवाराम के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। रैली में लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया। साइबर अपराध के बार में भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य भोपालसिंह सोलंकी, रूपेश शर्मा, चंपालाल, भंवरलाल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

एमआर होम का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद ने आहोर में संचालित हो रहे मानसिक विमंदित पुुनर्वास गृह का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बालकों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जावे। बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान दिया जावे। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए बच्चों के शयन कक्ष में पर्याप्त मात्रा में कूलर, पंखें आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए एवं समय समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाने के निर्देश दिए।  

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter