राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण का करें प्रयास-अहमद

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 27, 2026 • 6:23 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण का करें प्रयास-अहमद
“राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण का करें प्रयास-अहमद”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/national-lok-adalat-14-march-jalore-bank-meeting
Copied
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण का करें प्रयास-अहमद
  • राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित

जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश कमल छंगाणी के निर्देशन में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायालयों की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने बैंक अधिकारियों को कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में हर संभव प्रयास करें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि न्यायालयों में लंबित चल रहे धारा 138 एनआई एक्ट, ऋण वसूली आदि के प्रकरणों में वन टाइम सेटलमंेट राशि का निर्धारण प्रकरणों को राजीनामा की भावना से निस्तारण के हर संभव प्रयास किए जावे। बैंकों में भी आने वाले पक्षकारों से समझाइश की जावे एवं राजीनामा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने न्यायालयों में लंबित चल रहे प्रकरणों की सूची बनाकर यथा शीघ्र पेश करने की बात कही।

विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण करने पर बैंक की ओर से दी जा रही छूट योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें, इसके लिए बैंक में सुदृश्य स्थान पर बैनर प्रदर्शित किया जावे। उन्होंने कहा कि ऋण वसूली के संबंध में प्री लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों में भी पक्षकारान से बैंक स्तर पर भी प्री काउंसलिंग की जावे एवं प्रकरण में समझौते के लिए हर संभव प्रयास किए जावे। इस दौरान उन्होंने प्री लिटिगेशन से संबंधित प्रकरण यथा शीघ्र पेश करने के निर्देश दिए। इस दौरान आरएमजीबी बैंक के राम अवतार, राजीव, प्रवीण अरोडा, नरेंद्रसिंह, उगमसिंह आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।

सखी सेंटर व केयर होम का किया निरीक्षण

इसी प्रकार सचिव ने राजकीय चिकित्सालय में संचालित सखी वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यहां पर आने वाली पीडिताओं की सहायता में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। उन्हें नियमानुसार हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी पीडिता को कानूनी सहायता या सलाह की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें।

विज्ञापन

इसी प्रकार उन्होंने वात्सल्य चाइल्ड केयर होम जालोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जावे। उन्होंने कहा कि हाली के अवकाश में जो बालक घर जाए उनको भी समय समय पर वार्तालाप करते रहे। परीक्षा को लेकर बच्चों का विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने रसोई घर का भी निरीक्षण किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter