समर्थन मूल्य पर चना-सरसों की खरीद के लिए पंजीयन सीमा हटाई

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 14, 2025 • 6:41 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
समर्थन मूल्य पर चना-सरसों की खरीद के लिए पंजीयन सीमा हटाई
“समर्थन मूल्य पर चना-सरसों की खरीद के लिए पंजीयन सीमा हटाई”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 May 2025
https://www.ddthindi.com/support-price-registration-limit-removed-for-gram-mustard-purchase-rajasthan
Copied
समर्थन मूल्य पर चना-सरसों की खरीद के लिए पंजीयन सीमा हटाई

जालोर . राजस्थान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए समर्थन मूल्य पर चना और सरसों की खरीद के लिए पंजीयन सीमा को हटा दिया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश भर के किसानों में उत्साह और संतोष का वातावरण है।

विज्ञापन

पूर्व में जिला स्तर पर पंजीयन की सीमा निर्धारित थी, परंतु अब किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सीमा समाप्त कर दी गई है। इससे अधिक से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर अपने उत्पाद बेच सकेंगे।

222 खरीद केंद्रों पर शुरू हुई खरीद प्रक्रिया

केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार एनसीसीएफ जयपुर और राजफेड द्वारा प्रदेश भर में 222 खरीद केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर चना और सरसों की खरीद शुरू कर दी गई है। जोधपुर डिवीजन के 68 केंद्रों पर यह कार्य गत माह से जारी है। किसानों को माल जमा कराने के 72 घंटों के भीतर भुगतान किया जा रहा है, जो सरकार की त्वरित और पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिचायक है।

bolt Latest News

flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
NEW
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन

केबीएमएस व जीएसएस के स्थान पर एफपीओ को मिलेगा अवसर

जो केंद्र (केबीएमएस या जीएसएस) सक्रिय नहीं हैं, वहाँ एफपीओ, एफएक्स बॉडीज या अन्य किसान संगठनों को पंजीयन कर समर्थन मूल्य पर खरीद की सुविधा दी जाएगी। इससे खरीद व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आएगी और किसानों को निरंतर लाभ मिलता रहेगा। इस कदम को कारगर बनाने की दिशा में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय भ्रमण और निगरानी की जाएगी। किसान संपर्क अभियान के माध्यम से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री का निर्णायक प्रयास

राजस्थान सरकार का यह कदम किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक प्रयास है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य का किसान उनकी प्राथमिकता है, और हर संभव प्रयास उनके कल्याण हेतु किए जाएंगे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter