वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले की 308 गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 27, 2026 • 7:23 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले की 308 गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
“ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले की 308 गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 May 2026
https://www.ddthindi.com/vande-ganga-jal-sanrakshan-jan-abhiyan-cleanliness-drive-in-308-gaushalas-of-jalore
Copied
 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले की 308 गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जालोर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के क्रम में बुधवार को पशुपालन विभाग के तत्वाधान में जिले की 308 गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा ने बताया कि प्रदेश भर में 25 मई से 5 जून तक चलाये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पशुपालन विभाग के तत्वाधान में बुधवार, 27 मई को जिले में संचालित 308 गौशालाओं में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता कार्यक्रम, पशु चिकित्सा व बांझपन निवारण शिविरों सहित कई कार्यक्रमों आयोजन किया गया।

विज्ञापन

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा ने बताया कि इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिले में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष गोष्ठियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में जैन समाज गौशाला, आहोर में पशुपालन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान उन्होंने कहा कि जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती, इसलिए सभी को इस भीषण गर्मी में अपने आस-पास के आवारा पशुओं का सहारा बनना चाहिए, गर्मियों में पशु-पक्षियों के लिए परिंडे जरूर लगवाएं।

बेसहारा पशुओं का रखंे ध्यान- सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी

सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी की अध्यक्षता में सत्यपुर गौशाला मंडल, सांचोर में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने गौशाला में गायों को हरा चारा डालकर पशु प्रेम का परिचय देते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में अपने साथ इन बेसहारा पशुओं का भी आवश्यक रूप से ध्यान रखें। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने कार्यक्रम के दौरान गौशालाओं में वर्षा जल संरक्षण की उचित व्यवस्था एवं प्रबंधन, गौवंश के लिए अनुकूल छाया, चारे की व्यवस्था, गौवंश को गर्मी, लू और तापघात से बचाने के लिए पर्याप्त पेयजल एवं मिनरल की उपलब्धता, गौवंश को पौष्टिक चारा, पशु आहार, हरा चारा, आवश्यक औषधियां व उपचार के बारें में विस्तार से जानकारी दी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter