जालोर मे धूमधाम से मनाया गया एसीबी स्थापना समारोह

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 15, 2026 • 5:47 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर मे धूमधाम से मनाया गया एसीबी स्थापना समारोह
“जालोर मे धूमधाम से मनाया गया एसीबी स्थापना समारोह”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/acb-foundation-day-celebrated-in-jalore-with-anti-corruption-awareness-program
Copied
जालोर मे धूमधाम से मनाया गया एसीबी स्थापना समारोह

जालोर . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय जालोर में बुधवार को एसीबी स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, व्यापारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर मांगीलाल राठौड़ ने एसीबी की स्थापना, कार्यक्षेत्र एवं भ्रष्टाचार निरोधक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई लोकसेवक किसी वैध कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना एसीबी हेल्पलाइन 1064 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। साथ ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने अथवा पद का दुरुपयोग करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को एसीबी हेल्पलाइन से संबंधित पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसीबी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर “हरियालो राजस्थान” अभियान का संदेश भी दिया गया। 

कार्यक्रम में ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष रामकिशन रणवा, व्यापार मंडल के पदाधिकारी जालमसिंह नरावत, अमर मोदी, दलपतसिंह आर्य समेत नागरिक उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter