अम्बाजी धाम अखंड जैन संघ पैदल यात्रा के भव्य वरघोड़े का आयोजन

जालोर. सायला शहर में सोमवार को श्री जय अम्बे जैन भक्त मंडल दियावट बैंगलोर के तत्वावधान में सायला से अम्बाजी धाम के लिए सत्रहवीं अखण्ड जैन संघ पैदल यात्रा को लेकर भव्य वरघोड़े का आयोजन किया गया।
वरघोड़े के लिए पैदल संघ सहित जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में कात्यायनी माता मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए।
इसके बाद कात्यायनी माता मंदिर में दर्शन कर रवाना हुआ।वरघोड़े में सुसज्जित रथ पर अम्बे माता की तस्वीर विराजमान थी।
विज्ञापन
बैंड पार्टी आकर्षण का केंद्र रही।जिसके भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए माताजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
वरघोड़ा कात्यायनी माता मंदिर से रवाना होकर आम चोहटा,पोस्ट ऑफिस रोड़,पुराना बस स्टेंड होते हुए ओटवाला रोड स्थित अम्बे माता मंदिर पहुंचा।जहा पर मंदिर में अम्बे माता की महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।ततपश्चात सवा पांच किलो के लड्डू की प्रसादी वितरित की। वही मंगलवार को अम्बे माता मन्दिर से प्रातः 5 बजे ब्रह्म मुहुर्त में पैदल संघ रवाना होगा। जो बाकरारोड, नून, रामसीन, जीरावला, दतानी तीर्थ, आबुरोड होते हुए 22 सितम्बर, सोमवार को अम्बाजी धाम गुजरात पहुंचेगा। जहां संघ द्वारा अम्बाजी धाम में 11 मीटर की ध्वजा चढाई जाएगी। पैदल यात्रा संघ का लाभ संघवी मातुश्री मिश्रीदेवी देवीचंद लुंकड परिवार दासपां ने लिया है और संघ में करीब 151 श्रद्धालु शामिल होंगे।