बाबूलाल के अध्यक्ष बनते ही जालोर भाजपा एससी मोर्चा हुआ सक्रिय, अनुभवी व युवा कार्यकर्ता होने लगे एकजुट

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 31, 2026 • 6:01 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
बाबूलाल के अध्यक्ष बनते ही जालोर भाजपा एससी मोर्चा हुआ सक्रिय, अनुभवी व युवा कार्यकर्ता होने लगे एकजुट
“बाबूलाल के अध्यक्ष बनते ही जालोर भाजपा एससी मोर्चा हुआ सक्रिय, अनुभवी व युवा कार्यकर्ता होने लगे एकजुट”
Favicon
Read more on ddthindi.com
31 May 2026
https://www.ddthindi.com/bjp-sc-morcha-becomes-active-in-jalore-after-babulal-meghwal-appointed-district-president
Copied
बाबूलाल के अध्यक्ष बनते ही जालोर भाजपा एससी मोर्चा हुआ सक्रिय, अनुभवी व युवा कार्यकर्ता होने लगे एकजुट

जालोर. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल को जालोर जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाने के बाद कार्यकर्ताओं में सक्रियता एकाएक बढ़ने लगी है। इसका असर रविवार को ही देखने को मिला। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 134 वें संस्करण के दौरान एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल चिवड़ा के आवास पर प्रधानमंत्री की बात सुनी। इस दौरान मोर्चा के अनुभवी व युवा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की एकजुटता दिखी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को सुनने के बाद उनका अनुसरण भी हमें करना है, साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव के लोगों तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभान्वित करने की भी हम सब की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

बाबूलाल ने कहा कि एससी मोर्चा अनुभवी व युवा कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ काम करेगा। इस दौरान पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल चिवड़ा ने कहा कि जिले के दूर दराज क्षेत्रों में निवासरत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी समस्याओं एक निराकरण करते हुए हमें पार्टी की नीतियों से उन्हें जोड़ने की आवश्यकता है। इस जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन भी किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान खेताराम मेघवाल, बगदाराम मेघवाल, नरपत वाल्मीकि, पिंटू जीनगर, रमेश बारूपाल, अचलाराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, रमेश मेघवाल मांडवला, दिनेश कुमार बारौठ, एडवोकेट पिंटुकुमार, खीमाराम मेघवाल, मीठाराम मेघवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्य सचेतक से लिया आशीर्वाद

जिला अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बाबूलाल मेघवाल ने रविवार को मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। गर्ग ने उन्हें जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने व जरूरतमंद लोगों की समस्याओं से अवगत करवाने की सलाह दी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter