सीलू में सीएम खेतों में सोना पैदा करने का सपना दिखा गए, लेकिन चौधरी व गर्ग की मांग पर एक शब्द भी नहीं बोले, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मौजे उतरवाए और काली पेंट वालों को वापस भेजा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 18, 2025 • 8:24 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
सीलू में सीएम खेतों में सोना पैदा करने का सपना दिखा गए, लेकिन चौधरी व गर्ग की मांग पर एक शब्द भी नहीं बोले, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मौजे उतरवाए और काली पेंट वालों को वापस भेजा
“सीलू में सीएम खेतों में सोना पैदा करने का सपना दिखा गए, लेकिन चौधरी व गर्ग की मांग पर एक शब्द भी नहीं बोले, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मौजे उतरवाए और काली पेंट वालों को वापस भेजा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/cm-bhajanlal-jalore-siloo-narmada-visit-political-controversy-2025
Copied
सीलू में सीएम खेतों में सोना पैदा करने का सपना दिखा गए, लेकिन चौधरी व गर्ग की मांग पर एक शब्द भी नहीं बोले, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मौजे उतरवाए और काली पेंट वालों को वापस भेजा
  • जिला बहाली की मांग को लेकर तैराक कांग्रेसियों ने नहर में कूदकर डराने का किया नाटक

दिलीप डूडी, जालोर. राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार 18 जून दोपहर सांचौर के निकट नर्मदा नहर के प्रवेशद्वार पर बने घाट स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जल पूजन किया। इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने के साथ ही हमने सबसे पहले जिस पर काम शुरू किया वो पानी की समस्या है। हमें पता है कि अपने प्रदेश में पानी की कितनी आवश्यकता है यह आप सभी जानते हैं। हमारा मकसद है कि किसान समृद्ध हो, किसान को पानी मिले तो किसान अपने खेत में सोना पैदा कर सकता है, कांग्रेस की तरह आलू से सोना पैदा करने की मशीन वाली बात नहीं करूंगा।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन कांग्रेस का कभी गरीब से नाता नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान अब जन जन का अभियान बन चुका है, उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और जल संरक्षण का बहुत बड़ा महत्व है पानी की समस्या और जल संरक्षण के बारे में आपसे ज्यादा कोई नहीं जानता। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि माही डेम का पानी जालोर जिले को मिले इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आव्हान किया कि हम सब को एक पेड़ मां के नाम लगाना चाहिए और कहा कि हमारा आगामी दस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है और संकल्प पत्र में हमने वादे किए उसको एक एक करके पूरा करेंगे और 2027 तक किसानों को दिन में और 24 घंटे बिजली देने का काम करेंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रभारी मंत्री केके विश्नोई, सांसद लुम्बाराम चौधरी, साँचोर विधायक जीवाराम, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश राणा, पूर्व सांसद देवजी पटेल, जिला प्रभारी महेन्द्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, शंकरसिंह राजपुरोहित, सांवलाराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पूर्व जिला प्रमुख वन्ने सिंह समेत कई मौजूद थे।

विधायक जीवाराम चौधरी व जोगेश्वर गर्ग की मांग पर नहीं किया विचार

सभा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब मंच पर थे उस दौरान जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सीलू नर्मदेश्वर घाट को तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध करने की आवश्यकता है। यहां ग्रामीणों की मांग है कि यहां स्कूल सीनियर स्तर की करवाई जाय। साथ ही हाइवे को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ी और मजबूत की जाय, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस मांग को अनसुना कर दिया।

विज्ञापन

इसी प्रकार सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने सम्बोधन के दौरान मांग रखी कि पहले नर्मदा नहर के टेल पर बैठे किसानों तक पानी नहीं पहुंचता था, लेकिन अब सुधार हुआ है। मांग रखी कि करीब तीस किलोमीटर नई वितरिका बनाने की आवश्यकता है, जो करीब 50 करोड़ में बन सकती है अगर यह काम हो जाये तो यहां के काफी किसानों को फायदा होगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस मांग को भी अनसुना कर दिया। जब कार्यक्रम पूरा हुआ तो कई कार्यकर्ता यह भी कहते दिखे कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल पानी पूजन तक औपचारिकता वाला ही था, कुछ घोषणा तो करनी चाहिए थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं को होना पड़ा निराश

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सांचौर जिला बहाली की मांग करते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी, इसलिए सुरक्षा इतना टाइट की गई कि काली पेंट पहनकर आने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाहर निकाल दिया। वहीं कइयों को तो प्रवेश भी नहीं दिया गया।इतना ही नहीं कई कार्यकर्ताओं के काले मौजे पहने हुए थे, वे भी उतरवा दिए गए। इस हाल को देखकर कई कार्यकर्ता निराश दिखे।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि कांग्रेस ने कई ऐसे कार्यकर्ता थे जो तैराक थे, वे माहौल बनाने के चक्कर में नहर में कूदकर डूबने नाटक भी दिखाया। हालांकि एसडीआरएफ व एसटीएफ की भारी फोर्स मौजूद होने के चलते कोई अनहोनी नहीं हुई।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter