सचिव ने किया जेजेबी का निरीक्षण, गर्मी के मौसम में बालकों का ध्यान रखने के निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 1, 2026 • 5:58 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
सचिव ने किया जेजेबी का निरीक्षण, गर्मी के मौसम में बालकों का ध्यान रखने के निर्देश
“सचिव ने किया जेजेबी का निरीक्षण, गर्मी के मौसम में बालकों का ध्यान रखने के निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/dlsa-secretary-inspects-jjb-and-juvenile-home-directs-special-care-for-children-during-summer-season
Copied
सचिव ने किया जेजेबी का निरीक्षण, गर्मी के मौसम में बालकों का ध्यान रखने के निर्देश

जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर ने सोमवार को राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सम्प्रेषण व सुरक्षित गृह में विधि से संघर्षरत बालकों से वार्तालाप कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालकों से उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालकों को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिन बालकों के प्रकरणों में पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं है, वे निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है।

विज्ञापन

उन्होंने बालकों से उनके प्रकरणों में जमानत, अपील आदि के बारे जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उमेश वीर ने शिशु गृह का भी निरीक्षण किया और उपस्थित स्टाफ को समय समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाने सहित उनके खान पान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सचिव ने रसोई घर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालकों को उचित गुणवत्ता वाला भोजन दिया जावे। उपस्थित डॉक्टरों को भी निर्देश दिए कि वे समय समय पर बालकों व शिशु के स्वास्थ्य की जांच करते रहे। इस दौरान अधीक्षक मोर कंवर, केयर टेकर लकमाराम, डाक्टर बाबूलाल व डॉक्टर सूरज राजपुरोहित, न्याय मित्र प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter