गहलोत सरकार एसी में बैठकर काम करती थी, हम धरातल पर-ऊर्जा मंत्री नागर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 11, 2025 • 7:08 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
गहलोत सरकार एसी में बैठकर काम करती थी, हम धरातल पर-ऊर्जा मंत्री नागर
“गहलोत सरकार एसी में बैठकर काम करती थी, हम धरातल पर-ऊर्जा मंत्री नागर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
11 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/energy-minister-hiralal-nagar-slams-gehlot-government-jalore-visit
Copied
गहलोत सरकार एसी में बैठकर काम करती थी, हम धरातल पर-ऊर्जा मंत्री नागर
  • 11 साल की उपलब्धियों को आमजन तक पहुचाएंगे

जालोर. संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर बुधवार को जालोर पहुँचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि हम धरातल पर काम रहे है, हर जिले में जाकर वहां की स्थिति के बारे में पता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

पिछली गहलोत सरकार की तरह नहीं जो जयपुर एसी में बैठकर और ट्वीट कर इतिश्री करने में विश्वास करते थे। उन्होंने पिछली अशोक गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय पांच साल में 44 जीएसएस बने जबकि हमारी सरकार के दो बजट में ही पहले साल 30 और इस साल 50 जीएसएस बन जाएंगे जो पिछली सरकार से दो गुना है यही काम गहलोत सरकार कर लेती तो आज वोल्टेज की समस्या नहीं झेलनी पड़ती। यह गहलोत सरकार की अकर्मण्यता और उनके कुप्रबंधन की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि इस बिजली में कहीं लोड शेडिंग नहीं करनी पड़ी बिजली की कहीं कोई समस्या नहीं आई और राजस्थान में पर्याप्त बिजली मिल रही है। हा आंधी तूफान आ गया सिस्टम को अपग्रेड करना वो नहीं कर पाए इसलिए थोड़ी बहुत समस्या रही होगी। उन्होंने कहा कि वोल्टेज की नहीं इसके लिए हमने केंद्र सरकार को 1200 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा है जिससे जगह जगह कैपेसिटर लगेंगे जिससे यह समस्या नहीं रहेगी।

विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को आम जन के बीच संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत लेकर जाएंगे और उन उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाएंगे ताकि लोगो को पता चल सके कि 11 साल में सरकार ने क्या क्या काम किए इसके लिए हम अपने कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे वे बूथ, मंडल स्तर पर जाकर इन उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले महिलाओं को खुले में शौच जाना पड़ता था लेकिन अब घर घर शौचालय बन गए हैं ऐसे में इससे निजात मिल गई। इस दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter