सायला में फर्जी रजिस्ट्री मामले में आरोपियों पर की मांग, जुटी भीड़

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 13, 2026 • 7:21 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
सायला में फर्जी रजिस्ट्री मामले में आरोपियों पर की मांग, जुटी भीड़
“सायला में फर्जी रजिस्ट्री मामले में आरोपियों पर की मांग, जुटी भीड़”
Favicon
Read more on ddthindi.com
13 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/fake-registry-case-sayla-jalore-land-fraud-protest-sit-demand
Copied
सायला में फर्जी रजिस्ट्री मामले में आरोपियों पर की मांग, जुटी भीड़
  • पांच मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जालोर. जिले के सायला उपखंड के आसाणा में पिछले दिनों एक फर्जी रजिस्ट्री का मामला सुर्खियों में है, इसको लेकर जिनके नाम यह रजिस्ट्री हुई उस परिवार ने सोमवार को सायला तहसील कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए अपने साथ हुई धोखाधड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उनके द्वारा जमीन खरीद में दिए गए रुपए वापस दिलाने की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी के सामने पांच शर्ते रखी और धरना अनवरत जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

धरना स्थल पर आए उपखंड अधिकारी सूरजभान विश्नोई व सायला थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें एसआईटी गठित करने, जमीन खरीद के रुपए वापस दिलाने समेत पांच मांगे रखी। इधर धरना स्थल पर पूर्व सांसद देवजी पटेल भी पहुँचे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि एक परिवार जिन्होंने जमीन खरीदने के लिए इतनी बड़ी रकम दी, पुलिस प्रशासन पहले उनकी रकम की रिकवरी कर परिवार को वो पैसा लौटाए। देवजी ने कहा कि इस मामले में अभी जिला कलेक्टर से बात हुई है उन्होंने एसआईटी गठित कर दी है जिसका लेटर मुझे भेजा है। हम चाहते हैं कि इसमें कोई अगर सरकारी व्यक्ति शामिल हैं तो उसकी भी जांच कर उसके विरुद्ध कार्यवहीं हो। धरने को कई वक्ताओं ने संबोधित किया और कहा कि सायला क्षेत्र में कई भूमाफिया है जो इस तरह लोगो को जालसाजी के तहत फंसाकर धोखाधड़ी करने का बड़े स्तर पर काम चल रहा है ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य ने धरने में कहा कि हम लोगो को इन्होंने धोखे में रखा, हमको जमीन पसंद आई और हमने यह पैसा भरने के लिए छह महीने का समय मांगा लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने हमें शेष रकम भी देने का दबाव बनाया तो हम लोगों ने आनन फानन में आकर रजिस्ट्री करवा ली। यह हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ अब ऐसे लोगों का पर्दाफाश करना जरूरी हो गया है ताकि किसी और के साथ धोखा नहीं हो। बता दें कि सायला में एक फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया जिसके बाद पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की। वही धरने में कई और जमीन धोखाधड़ी के पीड़ित भी आए जिन्होंने अपने साथ जमीन बेचान में धोखा होने की बात कही।  टीकमसिंह राणावत ने कहा कि जिस परिवार के साथ यह धोखा हुआ है उनको जब तक न्याय नहीं मिलता हम न्याय की इस लड़ाई में अंत तक साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो पीड़ित परिवार है उनकी इतनी बड़ी रकम गई और ऊपर से केस भी दर्ज इनके ही खिलाफ हुआ इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है। इस दौरान दिलीपसिंह मांडाणी, सर्जनसिंह, आहोर प्रधान संतोष कंवर, रूपराज, कल्याणसिंह बिशनगढ़ समेत धरने में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter