गणपतसिंह मांडोली की बूढी माँ ने आईजी जोधपुर से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 27, 2026 • 9:00 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
गणपतसिंह मांडोली की बूढी माँ ने आईजी जोधपुर से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
“गणपतसिंह मांडोली की बूढी माँ ने आईजी जोधपुर से मिलकर लगाई न्याय की गुहार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 May 2026
https://www.ddthindi.com/ganpatsingh-mandoli-mother-seeks-justice-from-jodhpur-ig-in-murder-case
Copied
गणपतसिंह मांडोली की बूढी माँ ने आईजी जोधपुर से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

जालोर. बहुचर्चित गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा होने के बाद भी अब माँ व भाइयों ने जोधपुर आईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर से मिलकर गणपतसिंह हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्रकर्ता के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने आई जी सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि गणपतसिंह की जघन्य हत्या दिनांक- 28.08.2024 को गजेन्द्रसिंह, वागाराम, लच्छुदेवी व मुख्य षडयंत्रकर्ता सुरेन्द्रसिंह ने मिलकर की। प्रकरण का खुलासा हो चुका हैं तथा जांच में सुरेन्द्रसिंह का नाम भी आया हैं तथा सुरेन्द्रसिंह व लच्छुदेवी के अवैध संबंध का हवाला आया हैं। अवैध संबंधों को छुपाने के लिए सुरेन्द्रसिंह ने अपने पुत्र गजेन्द्रसिंह को आगे करके गम्भीर प्रकृति की हत्या कारित की हैं। सुरेन्द्रसिंह एक शिक्षक हैं तथा ऐसे गम्भीर प्रकृति की हत्या में मुख्य षडयंत्रकर्ता हैं तथा सुरेन्द्रसिंह पिछले कई दिनों से डयूटी पर भी नहीं जा रहा हैं ओर ऐसी परिस्थितियों में गम्भीर प्रकृति की हत्या में शामिल सुरेन्द्रसिंह का शिक्षक के रूप में कार्य करना समाज के लिये हितकारी नहीं हैं। इसलिये सुरेन्द्रसिंह को निलंबित किया जाना आवश्यक है सुरेन्द्र सिंह खुले आम घूम रहा है तथा अन्य लोगो के माध्यम से पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा है तथा धमकिया भी दिला रहा

विज्ञापन

सुरेन्द्र सिंह मुख्य षड़यंत्रकर्ता आरोपी है अतःउन्होंने मांग की है कि मुख्य षडयंत्रकर्ता सुरेन्द्रसिंह के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करावे व गिरफ्तार करें अन्यथा पीड़ित परिवार की ओर पुनः भूख हड़ताल पर बैठने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचता मृतक गणपत सिंह की बूढी माँ का भी कहना है कि उनके बेटे की हत्या में शामिल सभी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं होते ओर जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह बूढी माँ संघर्ष करती रहेगी जहाँ भी जाना पड़े जायेगी अगर आगे जरुरत पड़ी तो मुख्यमंत्री ओर प्रधानमंत्री से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाएगी। मैंने अपने बेटे के न्याय के लिए पहले भी संघर्ष किया है ओर आगे भी करती रहेगी इसके लिए मुझे अपनी जान भी दाँव पर लगानी पड़े लगाउंगी परन्तु न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटूंगी।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter