गहलोत, डोटासरा व जूली 15 को आएंगे जालोर, पुनर्निर्मित राजीव गांधी भवन का करेंगे लोकार्पण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 10, 2025 • 6:05 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
गहलोत, डोटासरा व जूली 15 को आएंगे जालोर, पुनर्निर्मित राजीव गांधी भवन का करेंगे लोकार्पण
“गहलोत, डोटासरा व जूली 15 को आएंगे जालोर, पुनर्निर्मित राजीव गांधी भवन का करेंगे लोकार्पण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Apr 2025
https://www.ddthindi.com/gehlot-dotara-july-to-inaugurate-rajiv-gandhi-bhawan-jalore-april-15
Copied
गहलोत, डोटासरा व जूली 15 को आएंगे जालोर, पुनर्निर्मित राजीव गांधी भवन का करेंगे लोकार्पण

जालोर. जिला कांग्रेस के पुनर्निर्मित राजीव गांधी भवन का लोकार्पण एवम जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आगामी 15 अप्रेल मंगलवार को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम एवम कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, एआईसीसी सचिव रित्विक मकवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश जांगिड़, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, भीनमाल विधायक डॉ समरजीतसिंह राठौड़, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, रमिला मेघवाल व सरोज चौधरी सम्बोधित करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश एवम जिला पदाधिकारी, वर्तमान एवम पूर्व जनप्रतिनिधिगण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तरीय कार्यकर्तागण,अग्रिम संगठन एवम प्रकोष्ठों विभाग के पदाधिकारियों सहित जिले के तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

bolt Latest News

flash_on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
NEW
flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच

विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी के लिये विभिन्न ब्लॉकों एवम मंडलों की बैठक का दौर जारी है।जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं एवम नेताओं से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आने का अनुरोध किया जा रहा है। यह जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत ने दी।

नए स्वरूप में आलीशान बना है कांग्रेस कार्यालय

यूं तो इस स्थान पर वर्ष 1999 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष पुखराज पाराशर के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री बूटासिंह, तत्कालीन मंत्री रामसिंह विश्नोई के हाथों कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन हुआ था, लेकिन अब पुराने ढांचे के जर्जर होने के कारण नए सिरे से इसी स्थान पर आलीशन कार्यालय का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन

परिसर में विशेष कक्ष, बैठक रूम, मीडिया कक्ष, बड़ा हॉल समेत परिसर को सुव्यवस्थित किया गया है। हॉल को साउंड प्रूफ के रूप में तैयार किया गया है।

कार्यालय में सजी है यादें

कॉंग्रेस कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं की जानकारी के लिए तमाम कॉंग्रेस के नेताओं की तस्वीरें लगी हुई है। जिसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल समेत कॉंग्रेस को संजोने वाले नेताओं के फोटो भी यादों के रूप में लगाए हुए है। इसमें अब तक के कॉंग्रेस के प्रधानमंत्री, राजस्थान में मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के नेताओं की तस्वीरें कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए लगाई गई है।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter