राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े 16 को जालोर जिले के दौरे पर, नागरिक बैंक कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
- शहीद स्मारक व जालोर नागरिक सहकारी बैंक कार्यालय का करेंगे लोकार्पण
जालोर. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 16 अप्रैल, गुरुवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे शहीद स्मारक व जालोर नागरिक सहकारी बैंक कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 16 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 8.45 बजे जयपुर से स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 10.20 बजे वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। प्रातः 10.25 बजे हेलीपैड से रवाना होकर पुलिस लाइन जालोर के पास स्थित शहीद स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे तत्पश्चात् वहां से रवाना होकर प्रातः 10.45 बजे राजेंद्र नगर रोड़ जालोर पर क्लब के पास स्थित जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड कार्यालय पहुंचेंगे तथा बैंक कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे जालोर क्लब सभागार पहुंचेंगे तथा जालोर नागरिक सहकारी बैंक द्वारा आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 12.50 बजे जालोर क्लब से रवाना होकर कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे तथा दोपहर 1 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।