अज्ञात वाहन की टक्कर से जालोर एडीएम के ड्राइवर गणपतसिंह की मौत

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 24, 2026 • 6:36 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
अज्ञात वाहन की टक्कर से जालोर एडीएम के ड्राइवर गणपतसिंह की मौत
“अज्ञात वाहन की टक्कर से जालोर एडीएम के ड्राइवर गणपतसिंह की मौत”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-adm-driver-ganpatsingh-balaawat-killed-hit-and-run
Copied
अज्ञात वाहन की टक्कर से जालोर एडीएम के ड्राइवर गणपतसिंह की मौत
  • स्थिति गंभीर होने पर परिजन उदयपुर लेकर जा रहे थे, रास्ते में तोड़ा दम

जालोर. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनगढ़ जालोर मार्ग पर नेशनल हाईवे 325 से जालोर की ओर बायपास मार्ग पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर के वाहन चालक गणपतसिंह बालावत निवासी बिशनगढ़ की मौत हो गई।

विज्ञापन

कोतवाली थाना में परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार बिशनगढ़ से जालोर आने के दौरान 325 बायपास जालोर की ओर अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उदयपुर लेकर जा रहे थे, इस दरम्यान सिरोही के पास उन्हें एक अस्पताल में चेकअप कराया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन जालोर लेकर आए। जालोर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गणपतसिंह जालोर से बिशनगढ़ हर रोज ड्यूटी पर आते जाते थे, वे अपने गांव बिशनगढ़ ही रहते थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गणपतसिंह जल्दी किसी कार्य के चलते बाइक लेकर रवाना हुए, और हादसा हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के कालूराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter