योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें अधिकारी - जालोर कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 16, 2025 • 5:59 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें अधिकारी - जालोर कलक्टर
“योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें अधिकारी - जालोर कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
16 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-collector-weekly-meeting-flagship-schemes-review
Copied
योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें अधिकारी - जालोर कलक्टर
  • जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जालोर. जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा, वृक्षारोपण महाअभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, लाडो प्रोत्साहन योजना, अमृत 2.0 अभियान, कुसुम योजना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, पंच गौरव योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

संस्थागत प्रसव के लक्ष्यों को प्राप्त करने के दिए निर्देश

 जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को संस्थागत प्रसव के लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए। 

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

संपर्क पोर्टल पर करें परिवेदनाओं का निस्तारण

जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं को विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई के दौरान जिले के नागरिकों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।

विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंगारिया सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter