जालोर डिस्कॉम ने बकाया विद्युत राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाकर फरवरी में 1520 कनेक्शन काटे, 29 ट्रांसफार्मर हटाए

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 26, 2026 • 6:33 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर डिस्कॉम ने बकाया विद्युत राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाकर फरवरी में 1520 कनेक्शन काटे, 29 ट्रांसफार्मर हटाए
“जालोर डिस्कॉम ने बकाया विद्युत राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाकर फरवरी में 1520 कनेक्शन काटे, 29 ट्रांसफार्मर हटाए”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-discom-recovery-drive-february-2026-1520-connections-cut
Copied
जालोर डिस्कॉम ने बकाया विद्युत राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाकर फरवरी में 1520 कनेक्शन काटे, 29 ट्रांसफार्मर हटाए

जालोर. जोधपुर डिस्कॉम द्वारा बकाया विद्युत राजस्व की शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

डिस्कॉम जालोर के अधीक्षण अभियंता निमेन्द्रराजसिंह ने बताया कि निगम की वित्तीय सुदृढ़ता एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बकाया राशि की प्रभावी वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जा रही है तथा निरन्तर मॉनिटरिंग व क्षेत्रवार समीक्षा की जा रही है। अभियान के अन्तर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत एवं दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर निगम की बकाया राजस्व राशि का नियत समय में भुगतान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद नियत तिथि तक बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह फरवरी, 2026 तक विद्युत उपभोक्ताओं में कुल 14 करोड रूपये अभी भी बकाया है। जिसमें से माह फरवरी, 2026 में दिनांक 24.02.2026 तक 394.56 लाख की बकाया राशि वाले 1520 दोषी उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए जा चुके हैं तथा 29 उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर हटाने की कार्यवाही भी की गई है। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा तथा बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने समस्त बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की हैं कि वे अपने विद्युत बिलों की बकाया राशि तत्काल सम्बन्धित सहायक अभियंता कार्यालय में अथवा ऑनलाइन माध्यम से जमा कराकर विद्युत संबंध विच्छेदन जैसी असुविधा से बचें।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter