खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण करवाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत संरचना निर्माण को लेकर बैठक में हुई चर्चा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 10, 2026 • 6:32 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण करवाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत संरचना निर्माण को लेकर बैठक में हुई चर्चा
“खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण करवाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत संरचना निर्माण को लेकर बैठक में हुई चर्चा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-dmft-meeting-mining-affected-areas-road-education-health-development
Copied
खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण करवाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत संरचना निर्माण को लेकर बैठक में हुई चर्चा
  • प्रबंधकीय समिति, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, जालोर की बैठक सम्पन्न

जालोर. प्रबंधकीय समिति, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, जालोर की बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें सांसद लुम्बाराम चौधरी, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह व रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों से डीएमएफटी के तहत पूर्व में स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा एवं सभी कार्यों की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ कार्यों पर व्यय की समीक्षा की गई। सांसद लुम्बाराम चौधरी व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित विधायकों ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण करवाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत संरचना निर्माण को लेकर चर्चा की।  बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जालोर डीएमएफटी में उपलब्ध फण्ड सहित वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने शिक्षा, वन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, समेकित बाल विकास सेवाओं, पंचायतीराज, खेल सहित विभिन्न विभागों से प्राप्त हुए प्रस्तावित कार्यों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा समयबद्ध कार्य पूर्ण करने करने के संबंध में निर्देश दिए।  

विज्ञापन

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व डीएमएफटी के सदस्य उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter