नर्मदा एफआर पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों से जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा ग्राम में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 8, 2026 • 5:43 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
नर्मदा एफआर पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों से जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा ग्राम में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए
“नर्मदा एफआर पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों से जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा ग्राम में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-narmada-water-project-illegal-connections-removed-jogni-kheda-ajitpura
Copied
नर्मदा एफआर पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों से जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा ग्राम में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए

जालोर. वृहद पेयजल परियोजना की मुख्य पाईप लाईनों पर किये गये अवैध जल कनेक्शनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नर्मदा परियोजना खण्ड जालोर के अधिशासी अभियन्ता धर्मचन्द सोनी के नेतृत्व में सहायक अभियन्ता दिगम्बर सिंह व जितेन्द्र कुमार द्वारा ग्राम जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए।

पीएचईडी परियोजना वृत सांचौर के अधीक्षण अभियन्ता लिच्छुराम चौधरी ने बताया कि नर्मदा नहर आधारित पेयजल परियोजनाओं पर किए गए अवैध जल कनेक्शनों को हटाने, पेनल्टी वसूल करने एवं कानूनी कार्यवाही करने के लिए परियोजना खण्ड प्रथम सांचौर के अधिशासी अभियन्ता भूरसिंह मीणा, परियोजना खण्ड जालोर के अधिशासी अभियन्ता धर्मचन्द सोनी एवं परियोजना खण्ड भीनमाल के अधिशासी अभियन्ता बलवीर सैनी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया हैं। ये टीमें अवैध कनेक्शन हटाने के साथ अवैध रुप से टैंकरों से पानी बेचने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
NEW
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला

उन्होनें बताया कि अवैध कनेक्शन धारियों के विरूद्ध विभागीय दर से पेनल्टी राशि वसूलने एवं राजकीय संपति को नुकसान पहँुचाने (3 पीडीपी), पानी का बहाव बाधित करने, आमजन को पीने के पानी से वंचित करने एवं अवैध रूप से पानी चोरी कर व्यापार करने वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इस कार्यवाही के लिए विभागीय टीमों द्वारा दिन एवं रात्रि के समय रैकी कर सूचना इकट्ठी की जाएगी। सम्पूर्ण क्षेत्र के गाँवों-ढाणियों में इस तरह के कृत्य करने वाले व्यक्तियों की सूची विभाग द्वारा गुप्त रूप से बनाई जा रही है।

विज्ञापन

उन्होनें अपील की हैं कि यदि विभागीय पाइप लाइन से अवैध रूप से पानी चोरी किया जा रहा है तो वे स्वयं ही अवैध कनेक्शन, अवैध रूप से पानी का क्रय विक्रय करना बन्द कर लेवें अन्यथा पकडे़ जाने पर ऐसे कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने एवं पेनल्टी वसूली की कार्यवाही भी जाएगी।  उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आने वाले दिनों मे ऐसी कार्यवाही को और गति दी जाएगी। साथ ही उन्होनें बताया कि सर्व साधारण अवैध कनेक्शनधारियों की सूचना वॉटसऐप पर भिजवा सकते हैं।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter