मिट्टी के परिंडे लगाने से पक्षियों को मिलेगा शीतल जल, एक हजार परिंडे लगाने का रखा लक्ष्य 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 9, 2026 • 7:03 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
मिट्टी के परिंडे लगाने से पक्षियों को मिलेगा शीतल जल, एक हजार परिंडे लगाने का रखा लक्ष्य 
“मिट्टी के परिंडे लगाने से पक्षियों को मिलेगा शीतल जल, एक हजार परिंडे लगाने का रखा लक्ष्य ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-parinde-lagao-pakshi-bachao-campaign-naranawas-target-1000
Copied
मिट्टी के परिंडे लगाने से पक्षियों को मिलेगा शीतल जल, एक हजार परिंडे लगाने का रखा लक्ष्य 

जालोर. विगत 10 वर्षों से नारणावास के रूपसिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान का शुभारंभ महंत महेन्द्र भारती ने गुरुवार को नया नारणावास में किया। महंत महेन्द्र भारती ने कहा कि परिंडे लगाने से बेज़ुबान पक्षियों को पानी पीने को मिलेगा। जिससे पक्षियों को गर्मी के मौसम मे राहत मिलेगी। महंत महेन्द्र भारती ने रूपसिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान की प्रशंसा की और कहा कि इस अभियान से अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर परिंडे लगाएंगे। मिट्टी के परिंडे लगाने से पक्षियों को गर्मी के मौसम मे पीने को ठंडा पानी मिलेगा।

विज्ञापन

जालोर जिले में भीषण गर्मी सितम ढा रही है। पानी के लिए बेजुबान पशु पक्षी सभी तरस रहे है । पक्षियों को लम्बी उड़ान भरने के बाद भी दूर दूर तक पानी नहीं मिल रहा हैं। इन बेजुबानों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए नया नारणावास के शारीरिक शिक्षक रूपसिंह राठौड़ द्वारा परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान चला कर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य टीम बना कर विभिन्न गांवों में किया जा रहा है।

विज्ञापन

रूप सिंह राठौड़ नारणावास द्वारा गुरुवार को 168 से अधिक परिंडे निःशुल्क लोगों को उपलब्ध करवाए गए। ताकि ग्रामीण अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगा सके, जिससे गांवो में जगह जगह पक्षियों को पीने को नीर मिल सके। इस अवसर पर नारणावास प्रशासक जशोदा कंवर, भगवत सिंह नारणावास, रतन सिंह बागरा, ईश्वर सिंह धवला, चक्रवर्ती सिंह राठौड़, पदमपुरी, मुला राम बागरा, हरि राम बागरा, प्रीतम कवर, पूजा कुमारी, छगन लाल मेघवाल आदि मौजूद थे 

एक हजार परिंडे लगाने का रखा लक्ष्य 

रूप सिंह राठौड़ ने बताया कि बेजुबान पक्षियों को ठंडा पानी पीने को मिल सके इसके लिए अप्रेल से मई 2026 तक एक विशेष अभियान चलाकर 1 हजार मिट्टी के परिंडे विभिन्न गावों मे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। परिंडों में पानी नियमित भरने का लोगों से आह्वान भी किया गया। ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पीने को ठंडा पानी मिल सके। पूर्व में रूप सिंह राठौड़ ने 4 सीमेंट के स्थायी कुंड भी बनवाए, जिससे छोटे व मोर जैसे बड़े पक्षियों को पानी पीने को मिल सके।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter