विधिक प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करता है- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 12, 2025 • 7:23 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
विधिक प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करता है- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश
“विधिक प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करता है- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-vande-mataram-exhibition-legal-aid-awareness-dlsa-ahsan-ahmed
Copied
विधिक प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करता है- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश
  • जालोर में दो दिवसीय वंदे मातरम की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार प्रदर्शनी का समापन

जालोर. वंदे मातरम की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार विषय पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही द्वारा जालोर स्थित बहुउद्देशीय सभागार मे आयोजित दो दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश जालोर अहसान अहमद, वरिष्ठ योगाचार्य भीक सिंह भाटी सिरोही, वित्तीय सलाहकार चौथमल कंसारा, सहायक कृषि अधिकारी हरिराम गुर्जर के आतिथ्य मे किया गया। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालोर के सचिव अहसान अहमद ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे एवं संविधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करता है। उन्होंने साईबर सुरक्षा उपाय, लोक अदालत, पोक्सो एक्ट, अज्ञात सडक दुर्घटनाओं एवं पीड़ित महिलाओं के विरुद्ध मुआवजा के बारे मे जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी हरीराम गुर्जर ने जैविक खेती, तारबंदी, सिंचाई पाइप लाइन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे मे जानकारी प्रदान की। उन्होंने बालिकाओं को उच्च माध्यमिक एवं महाविद्यालय के स्तर पर कृषि विषय मे अध्ययन करने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे मे जानकारी प्रदान की।

विज्ञापन

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉं. भवानी सिंह ने पोष्टिक आहार एवं मोटे अनाज के महत्व, बाल रोग स्वास्थ्य, गर्भिणी परिचर्या, जरा अवस्था, नशा मुक्ति पर जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ योगाचार्य भीक सिंह भाटी, सिरोही ने युवाओं को स्वस्थ व फिट रहने के लिए योग व नियमित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खड़े व बैठकर करने वाले योग आसन का अभ्यास प्रदर्शन करवाया। वित्तीय साक्षरता सलाहकार चौथमल कंसारा ने सामाजिक सुरक्षा योजना व वित्तीय साक्षरता के बारे मे जानकारी प्रदान की।

विज्ञापन

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दो दिवसीय प्रदर्शनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी प्रदान की। 

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान लोक कला मण्डल, बाड़मेर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, डूंगरपुर के प्रभारी अधिकारी नरेश कुमार बैरवा ने किया। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

प्रदर्शनी स्थल पर डाक विभाग, बैंक व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी प्रदान की गई। प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस मे सेंट पाल, जालोर पब्लिक स्कूल, इमानुएल, पीएम श्री, महात्मा गॉंधी, राउमावि राजेन्द्र नगर के विद्यार्थियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण व शहरी पुरुष-महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी नरेन्द्र चौधरी, जिला अग्रणी बैंक के अर्जुन परिहार, आधार सुपरवाईजर विक्रम राव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नरेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे। डाक विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉंल के माध्यम से लगभग 35 लोगों को आधार अपडेशन की सुविधा से लाभान्वित किया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter