चेन्नई में प्रवासियों से जालोर सांसद बोले- विकास, कनेक्टिविटी और प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 30, 2026 • 6:01 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
चेन्नई में प्रवासियों से जालोर सांसद बोले- विकास, कनेक्टिविटी और प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध
“चेन्नई में प्रवासियों से जालोर सांसद बोले- विकास, कनेक्टिविटी और प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 May 2026
https://www.ddthindi.com/lumbaram-choudhary-assures-support-to-migrants-in-chennai-focuses-on-development-and-connectivity
Copied
चेन्नई में प्रवासियों से जालोर सांसद बोले- विकास, कनेक्टिविटी और प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध

जालोर. दक्षिण भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्र चेन्नई के साहुकारपेट स्थित श्री राजेश्वर भवन में शुक्रवार, 29 मई 2026 को राजस्थान से जुड़े प्रवासी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार की रक्षा संबंधी स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के क्रम में बेंगलुरु, कोयंबटूर और ऊटी के दौरे के बाद चेन्नई पहुंचे जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के सांसद लुंबाराम चौधरी का राजस्थानी प्रवासी बंधुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राजेश्वर भगवान के पूजन-अर्चना एवं दर्शन से हुई। सांसद लुंबाराम चौधरी ने देशवासियों तथा प्रवासी समाज की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की।

प्रवासी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि राजस्थान से बाहर रहकर व्यापार एवं उद्योग के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले प्रवासी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में वे प्रवासी समाज के हितों की रक्षा और उनके सुझावों को सरकार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेलवे और सड़क संपर्क के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है। सांसद ने बताया कि जालोर को दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई से जोड़ने वाली रेल सुविधाओं में सुधार हुआ है तथा जालोर से जयपुर और दिल्ली तक नई रेल सेवाओं का लाभ भी क्षेत्रवासियों को मिलने लगा है।

रामेश्वरम से रामदेवरा तक नई रेल सेवा का संकेत

कार्यक्रम के दौरान सांसद लुंबाराम चौधरी ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं और प्रवासी समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ रामेश्वरम को राजस्थान के लोकदेवता बाबा रामदेवजी की पावन धरा रामदेवरा से जोड़ने के लिए नई रेल सेवा प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा शुरू होने पर दक्षिण भारत और राजस्थान के लाखों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

यह घोषणा समारोह में उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही और उपस्थित जनसमूह ने इसका स्वागत किया।

जन्मभूमि से जुड़ाव बनाए रखने का आह्वान

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के महामंत्री हिंगलाजदान चारण ने प्रवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे व्यक्ति दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों न रहे, उसे अपनी जन्मभूमि, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और प्रवासी समाज की भागीदारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रवासी बंधुओं से सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

समाज के विभिन्न वर्गों की रही उल्लेखनीय भागीदारी

समारोह में राजस्थान के विभिन्न समाजों से जुड़े बड़ी संख्या में प्रवासी व्यापारी, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस समारोह जीतूभाई लूहार नरपतसिंह रेवतड़ा सहभागी अमूल्य सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन हनुमानराम पटेल ने प्रभावशाली ढंग से किया। मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों ने संगठनात्मक एकता, सामाजिक समरसता तथा प्रवासी समाज के योगदान पर भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं रहा, बल्कि राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच भी बना। प्रवासी समाज की सक्रिय भागीदारी और जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद ने भविष्य में बेहतर संपर्क, विकास और सहयोग की नई संभावनाओं को बल दिया है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter