उम्मेदपुर को छोड़कर बेदाना में शामिल नहीं होना चाहते मालपुरा के ग्रामीण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 17, 2025 • 6:12 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
उम्मेदपुर को छोड़कर बेदाना में शामिल नहीं होना चाहते मालपुरा के ग्रामीण
“उम्मेदपुर को छोड़कर बेदाना में शामिल नहीं होना चाहते मालपुरा के ग्रामीण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Apr 2025
https://www.ddthindi.com/malpura-villagers-object-gram-panchayat-inclusion-demand-stay-with-ummedpur
Copied
उम्मेदपुर को छोड़कर बेदाना में शामिल नहीं होना चाहते मालपुरा के ग्रामीण
  • मालपुरा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को आपत्ति दर्ज कराई

जालोर. ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन व नव सृजन के बाद अब ग्रामीण अपनी आपत्तियां दर्ज कराने जिला मुख्यालय पर पहुँच रहे हैं, हालांकि इनकी आपत्ति का समाधान होगा या नहीं यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। गुरुवार को आहोर उपखंड क्षेत्र के मालपुरा के ग्रामवासी बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पर पहुँच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उम्मेदपुर ग्राम पंचायत में यथावत रखने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि उम्मेदपुर से नवसृजित ग्राम पंचायत का प्रस्ताव बनाकर पेश किया गया है जिसमे मालपुरा को उम्मेदपुर से हटाकर नवसृजित ग्राम पंचायत बेदाना में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है जो सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों व नियमों के विरुद्ध है। मालपुरा व ग्राम पंचायत उम्मेदपुर की आबादी के बीच सीमाओं का निर्धारण होना असंभव है। वहीं आवासीय मकान आधे मालपुरा व आधे उम्मेदपुर गांव की सीमाओं पर बने हुए हैं ऐसे में मालपुरा को अन्य ग्राम पंचायत में रखना मापदंड के विरुद्ध है राज्य सरकार द्वारा गाइडलाइन में भी निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायतों का सीमा विवाद नहीं होना चाहिए। एक राजस्व गांव पूरी तरह से सिर्फ एक ही ग्राम पंचायत का हिस्सा होना चाहिए, लेकिन मालपुर को ग्राम पंचायत उम्मेदपुर से अलग कर नवसृजित ग्राम पंचायत में सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव विधि विरुद्ध तरीके से बनाया गया है।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
आहोर क्षेत्र में स्वीकृत 34 माइनिंग खदानों को निरस्त करवाने की मांग, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक छगनसिंह राजपुरोहित
NEW
flash_on
प्रथम दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए 26 व्यक्तियों द्वारा 29 नामांकन व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 56 व्यक्तियों द्वारा 62 नामांकन प्राप्त हुए
flash_on
रोमेरो मार्ग पर गंदे पानी के जमाव का निरीक्षण कर जल्द समाधान का दिया आश्वासन 
flash_on
पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आहोर-भाद्राजून में की तैयारी बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान
flash_on
पंचायत राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जुटें—डॉ. संजीव राजपुरोहित
flash_on
टिकट लेने की कतार में खड़े रहे वो चेहरे जो अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं दिखते

वही दोनों गांवों की आबादी व आबादी रूपांतरित पक्का निर्माण सुदा की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई है पंचायत परिसीमन में ग्राम पंचायत मालपुरा को उम्मेदपुर गांव से अलग किया गया तो भविष्य में ग्राम पंचायत के विकास कार्य, सीसी रोड, नालियां, रोडलाइट व अन्य सुविधाओं के लिए मालपुरा व उम्मेदपुर के बीच विवाद उत्पन्न होगा।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने ग्राम बेदाना व बेदाना खुर्द की कुल जनसंख्या 2603 को नवीन ग्राम पंचायत घोषित किया जाए एवं मालपुरा को उम्मेदपुर में ही यथावत रखा जाए। इस दौरान पीरसिंह बालोत, मोहनलाल, श्रवण, प्रवीण कुमार, उगॉराम, चंपालाल, पेमाराम, हकाराम, मोडाराम, मंगलाराम, लाबुराम, तोलाराम, रामलाल, भंवरलाल, नरपतलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter