खुलासे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिवार से पुलिस अधिकारियों ने की समझाइश, मानने को तैयार नहीं परिवार

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 1, 2026 • 7:30 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
खुलासे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिवार से पुलिस अधिकारियों ने की समझाइश, मानने को तैयार नहीं परिवार
“खुलासे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिवार से पुलिस अधिकारियों ने की समझाइश, मानने को तैयार नहीं परिवार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/mandoli-ganpatsingh-death-case-hunger-strike-third-day-police-talks
Copied
खुलासे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिवार से पुलिस अधिकारियों ने की समझाइश, मानने को तैयार नहीं परिवार
  • मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार भूख हड़ताल पर

जालोर. मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले में खुलासे की मांग को लेकर मृतक की माता हवा कंवर व पत्नी भारती कंवर की जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल तीसरे दिन 1 मार्च को भी जारी रही। 27 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठे थे।

विज्ञापन

वहीं रविवार सुबह डॉक्टरों ने भूख हड़ताल पर बैठी गणपतसिंह की माता व पत्नी के स्वास्थ्य की जांच की जांच की। शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, कोतवाल रामेश्वर लाल, सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल धरना स्थल पहुँचे और परिवार के लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन

धरने में गणपतसिंह के बड़े भाई अभयसिंह, छोटे भाई कल्याणसिंह भी शामिल हैं। हालांकि ये दोनों भूख हड़ताल पर नहीं है, उनसे पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश की, जिसमें उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं और पुलिस की ओर से कोई कसर इस मामले में नहीं छोड़ी जा रही है, लेकिन परिवार मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

परिवार के लोगों का कहना है कि पहले भी हम सभी की बात मानकर उठ गए, लेकिन उसके बाद भी जांच में अब तक कोई परिणाम हमारे सामने नहीं है तो फिर कैसे विश्वास करें। अब तो न्याय की इस लड़ाई में चाहे कुछ भी हो जाए जब तक आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं जाता हम यहां से नहीं उठेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि 28 अगस्त 2024 को गांव के सिकवाड़ा मार्ग पर गणपतसिंह की बॉडी मिली थी जिसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था, पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की लेकिन अब तक आरोपियों तक नहीं पहुँच पाई है ऐसे में अब परिवार में आक्रोश है। इससे पूर्व परिवार को समझाइश कर दो बार धरना समाप्त कराया गया था जिसमें जालोर जिले के जनप्रतिनिधियों समेत समाज के लोग भी शामिल थे लेकिन अब परिवार मानने को तैयार नहीं है। 

इनका कहना है...

धरना स्थल पर जाकर परिवार से समझाइश की है, परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं है, जांच चल रही है।

-मोटाराम गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter