पीएम ने मन की बात में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में 3,500 ग्रामीणों को ₹1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर देने की पहल को प्रेरणादायी बताया

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 28, 2026 • 6:32 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पीएम ने मन की बात में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में 3,500 ग्रामीणों को ₹1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर देने की पहल को प्रेरणादायी बताया
“पीएम ने मन की बात में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में 3,500 ग्रामीणों को ₹1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर देने की पहल को प्रेरणादायी बताया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/pm-modi-mann-ki-baat-jalore-bjp-booth-listening-insurance-initiative
Copied
पीएम ने मन की बात में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में 3,500 ग्रामीणों को ₹1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर देने की पहल को प्रेरणादायी बताया
  • जालोर जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर सामूहिक रूप से सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'

जालोर. भाजपा प्रदेश नेतृत्व, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मन की बात प्रदेश संयोजक मोतीलाल मीणा तथा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व एवं जिला संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी के मार्गदर्शन में जालौर जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। साथ ही हर बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमाण पत्र अपलोड करवाए गए।

एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने जयपुर सिविल लाइंस में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के साथ कार्यक्रम सुना, जबकि जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।

जालोर नगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में एडवोकेट सुरेश सोलंकी, नगराध्यक्ष रवि सोलंकी, बूथ महामंत्री राजेंद्र टोंक, नगर महामंत्री सुरेश सुन्देशा, महेश भट्ट, हीराराम देवासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओबाराम देवासी, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, जिला मीडिया प्रभारी अंबालाल व्यास, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, बूथ अध्यक्ष दिनेश बारोट,अचलसिंह परिहार ,रामाराम माली,मोहन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी बूथ स्तर पर कार्यक्रम सुना।

विज्ञापन

अपने 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए स्वदेशी रक्षा उत्पादन, नौसेना में शामिल स्वदेशी युद्धपोतों, स्वदेशी क्रूज़ मिसाइल और सी-295 विमान जैसी उपलब्धियों को भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वैज्ञानिक सोच, देशहित, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी बल दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम (135वाँ एपिसोड) के प्रमुख बिंदु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। जनभागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि लोग शादियों में नया सोना खरीदने के बजाय पुराने सोने को रिसाइकल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार पूलिंग अपनाने का आह्वान किया। पश्चिम एशिया की परिस्थितियों को देखते हुए संयम बरतने, गैर-जरूरी विदेश यात्राएँ टालने और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की। असम की पर्यावरणविद् पूर्णिमा देवी बर्मन और उनकी 'हरगिला आर्मी' के संरक्षण कार्यों की सराहना की। महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में 3,500 ग्रामीणों को ₹1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर देने की पहल को प्रेरणादायी बताया। किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह करते हुए मिट्टी, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए इसके लाभ बताए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से राष्ट्रहित, संसाधन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter