जालोर जिला परिषद की सबसे युवा सदस्य 22 वर्षीय ममता विश्नोई बनी उप जिला प्रमुख

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 26, 2026 • 4:01 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर जिला परिषद की सबसे युवा सदस्य 22 वर्षीय ममता विश्नोई बनी उप जिला प्रमुख
“जालोर जिला परिषद की सबसे युवा सदस्य 22 वर्षीय ममता विश्नोई बनी उप जिला प्रमुख”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/b159a7
26 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/b159a7
Copied
जालोर जिला परिषद की सबसे युवा सदस्य 22 वर्षीय ममता विश्नोई बनी उप जिला प्रमुख
  • भाजपा की जशोदा देवासी को हराया

जालोर। जालोर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख के चुनाव गुरुवार को हुए। यहां कांग्रेस की ममता विश्नोई ने भाजपा की जशोदा देवासी को हराया है। ममता विश्नोई इस बार जालोर जिला परिषद के 43 सदस्यों में से सबसे युवा सदस्य हैं। चितलवाना निवासी ममता पुत्री संजय विश्नोई 22 वर्ष की उम्र में पहली बार वार्ड संख्या 8 से चुनाव लड़ी और उपप्रमुख निर्वाचित हुई है। ममता के सामने भाजपा ने वार्ड 36 की सदस्य जशोदा देवी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन जिला परिषद की 43 सीटों में से कांग्रेस 31 और भाजपा केवल 12 सीट जीती हुई है। इस कारण जिला प्रमुख के चुनाव की तरह उप प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली।

भाजपा ने खेला जातीय समीकरण

भाजपा जालोर जिला परिषद में 43 में से केवल 12 सीट जीत पाई। जिस कारण कांग्रेस ने जिला प्रमुख की ओबीसी सीट पर देवासी प्रत्याशी उतार कर बाजी मार ली, इस बार उपप्रमुख चुनाव में भाजपा ने देवासी प्रत्याशी उतारकर जातीय समीकरण साधने के प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं मिल पाया। कांग्रेस की ममता को पूरे मत मिल गए।

लगातार दूसरी बार महिला उपप्रमुख

जालोर जिले में लगातार दूसरी बार महिला उप प्रमुख बनी है। इससे पहले वर्ष 2020 के चुनाव में भी भाजपा से पेंपी चौधरी जिला उप प्रमुख बनी थीं, जो सबसे उम्रदराज थीं, इस बार कांग्रेस ने सबसे युवा ममता विश्नोई को उपप्रमुख की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन

बेटियों को शिक्षा के लिए करूंगी प्रोत्साहित...

उपप्रमुख निर्वाचित हुई दसवीं पास ममता विश्नोई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो बेटियां बीच में पढ़ाई छोड़ देती हैं, उनको उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेंगी और उन्हें स्वावलम्बी बनाने की कोशिश करेंगी। साथ ही ममता विश्नोई ने कहा कि जो लोग उपप्रमुख पद को औपचारिक समझते है, मैं उनमें से नहीं हूं, मैं सक्रिय रहूंगी और जिला परिषद के जरिए जितने काम हो सकेंगे, वो करवाने के प्रयास किये जायेंगे। विधानसभा व लोकसभा में महिला आरक्षण की बात पर ममता ने कहा कि वे राजनीति में सक्रिय रहेंगी, भविष्य में पार्टी जो भी दायित्व देंगी उसे निभाने का प्रयास जरूर करेंगी।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter