प्रबुद्धजन संवाद में चतुर्वेदी ने 2014 से पहले व बाद की स्थितियां बताई

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 20, 2025 • 7:05 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
प्रबुद्धजन संवाद में चतुर्वेदी ने 2014 से पहले व बाद की स्थितियां बताई
“प्रबुद्धजन संवाद में चतुर्वेदी ने 2014 से पहले व बाद की स्थितियां बताई”
Favicon
Read more on ddthindi.com
20 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/prabuddhjan-samvad-arun-chaturvedi-seva-pakhwada-jalore
Copied
प्रबुद्धजन संवाद में चतुर्वेदी ने 2014 से पहले व बाद की स्थितियां बताई

जालोर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के उपलक्ष्य में देशभर में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जालोर जिला परिषद सभागार में “प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम” का आयोजन राज्य वित्त आयोग चेयरमैन तथा भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान आयोग चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी,माटी कला बोर्ड चेयरमैन प्रहलाद राय टांक,जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा,आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश राणा,पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत, भूपेंद्र देवासी बतौर अतिथि उपस्थिति रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक के नाते परमवीरसिंह भाटी ने भूमिका निभाई।

जिला प्रवक्ता एडवोकेट दिनेश महावर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं, सेवा एवं सुशासन के मॉडल पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को राजनीति का आधार बनाकर नए मानदंड स्थापित किए हैं। “सेवा पखवाड़ा” का उद्देश्य भी आमजन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना और समाज में सेवा-भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में जालोर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, शिक्षाविद, अधिवक्ता, चिकित्सक, महिला प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे तथा सेवा-पखवाड़ा से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

bolt Latest News

flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
NEW
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित द्वारा जिला स्तर पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत विभिन्न सेवा एवं जनजागरण गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा भी इस अवसर पर प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम से पूर्व जालौर सीमा पर जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात सेवा पखवाड़ा संयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में सर्किट हाउस में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने की।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्रसिंह सिसोदिया तथा भवानीसिंह देता ने किया एवं अंत में जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने सभी प्रबुद्ध जनों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, मुकेश राजपुरोहित, हीरालाल शाश्वत, गिरधारी देवासी, जिला महामंत्री बंशीलाल सुथार, प्रकाश छाजेड़, डॉ शिला विश्नोई समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter