सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 29, 2026 • 6:27 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
“सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/fc225f
29 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/fc225f
Copied
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
  • रोप-वे अटकने की जानकारी पर एनडीआरएफ, एसडीआरफ व मेडिकल टीमें पहुंची मौके पर

जालोर. जसवंतपुरा के सुंधा पर्वत स्थित सुंधा माता मंदिर रोप-वे अटकने से 4 यात्रियों के फंसने की सूचना पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल डॉ. पूजा सक्सेना, एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश, उप पुलिस अधीक्षक सुखराम विश्नोई, तहसीलदार नीरज कुमारी, बीसीएमओ डॉ. प्रशान्त सेन, जसवंतपुरा थानाधिकारी डिम्पल कंवर, विकास अधिकारी मुलेन्द्रसिंह, ट्रस्ट के व्यवस्थापक जितेन्द्र सिंह व रोप-वे प्रबंधक प्रहलाद राय अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम व मेडिकल टीम ने मौके पर पहुँच कर रोप-वे बंद करवाया तथा आपातकालीन स्थिति होने पर किए जाने वाले बचाव कार्यो के मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

मॉक अभ्यास के दौरान टीमों ने अपने साथ लाए गए बचाव संबंधित उपकरणों एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीकों से रोप-वे पर आपातकाल में फंसे लोगों को बचाने का सफल प्रदर्शन किया, जिसमें लोगों का रोप-वे एवैकुएशन व घायल लोगों का मौके पर चिकित्सा उपचार देकर स्टेबल किया गया तथा फंसे लोगों को शीट रेपिं्लग, रस्सी व सीट हारनेस के माध्यम से निकाला गया। जरूरतमंद व्यक्ति को सीपीआर देने व अग्निशमन यंत्रों के समुचित इस्तेमाल को लेकर एनडीआरएफ टीम द्वारा डेमोस्ट्रेशन दिया गया। इस दौरान ट्रस्ट सदस्य, पुलिस, रोप-वे टीम, पीएचईडी व सार्वजनिक निर्माण विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड टीम उपस्थित रही।

bolt Latest News

flash_on
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
NEW
flash_on
पानी मूलभूत आवश्यकता है, सुचारू एवं नियमित पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए-मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
flash_on
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में हर व्यक्ति दे अपना सहयोग-जिला न्यायाधीश
flash_on
जालोर समेत 13 जिलों के कृषि अधिकारियों को Wadhwani AI के विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण, खेत से बाजार तक AI आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने की तैयारी
flash_on
गैर-ऋणी व बंटाईदार किसानों की फसल बीमा पॉलिसियों का होगा फील्ड सत्यापन
flash_on
जिला न्यायाधीश ने विजिटर्स बोर्ड के साथ किया कारागृह का निरीक्षण, बंदियों से किया संवाद

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter