लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में हर व्यक्ति दे अपना सहयोग-जिला न्यायाधीश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 28, 2026 • 6:44 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में हर व्यक्ति दे अपना सहयोग-जिला न्यायाधीश
“लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में हर व्यक्ति दे अपना सहयोग-जिला न्यायाधीश”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/345e04
28 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/345e04
Copied
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में हर व्यक्ति दे अपना सहयोग-जिला न्यायाधीश
  • 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं व बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित

जालोर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं, बैंक, विभिन्न विभागों अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला न्यायाधीश ने कहा कि सभी के सहयोग से ही लोक अदालत की सफल होती है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि ऋण वसूली, एनआईएक्ट के प्रकरणों के निस्तारण के लिए पक्षकारों को प्रेरित करें, बैंक की ओर से नियमानुसार अधिक से अधिक छूट दी जावे ताकि पक्षकार राशि जमा करवाकर अपने प्रकरणों को अधिक से अधिक निस्तारित करवा सके। उन्होंने अधिवक्ताओं को भी कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए पक्षकारों को प्रेरित करें तथा अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करवाकर सहयोग करें।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी को कहा कि लोक अदालत को लेकर जारी होने वाले नोटिसेज, सम्मन आदि शत प्रतिशत तामील करवाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में अनुसंधान स्तर पर ही राजीनामा हो गया है ऐसे प्रकरण न्यायालय में शीघ्र पेश किए जावे। उन्होंने सभी को लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया। इस दौरन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर ने अधिवक्ताओं बैंक एवं वित्तीय संस्थान के अधिकारियों को कहा कि एनपीए, ऋण वसूली से संबंधित मामलों में उच्चाधिकारियों से वार्तालाप कर पक्षकारों को अधिक से अधिक छूट दी जावे। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करवाकर लोक अदालत में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खसाराम परिहार ने बार की तरफ से विश्वास दिलाया कि लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण में बार एसोसिएशन पूरा सहयोग प्रदान करेगा। इस दौरान पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अमर वर्मा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ संजय कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ विमल व्यास, एसीजेएम 1 राजेंद्रसिंह चारण, एसीजेएम 2 दिव्या गोदारा, डीवाईएसपी गौतम जैन, अभियोजन विभाग के डीडीपी अजय कुमार व्यास, अधिवक्ता अश्विन राजपुरोहित, तरूण सिद्धावत, फरमानअली, इंसाफअली, एसबीआई के बीएम मुकेश कुमार, बीओआई के रमेश माली, विनोद कुमार, इमरानखान, शुभम आर्य, जयंतीलाल आदि मौजूद रहे।

bolt Latest News

flash_on
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में हर व्यक्ति दे अपना सहयोग-जिला न्यायाधीश
NEW
flash_on
जालोर समेत 13 जिलों के कृषि अधिकारियों को Wadhwani AI के विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण, खेत से बाजार तक AI आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने की तैयारी
flash_on
गैर-ऋणी व बंटाईदार किसानों की फसल बीमा पॉलिसियों का होगा फील्ड सत्यापन
flash_on
जिला न्यायाधीश ने विजिटर्स बोर्ड के साथ किया कारागृह का निरीक्षण, बंदियों से किया संवाद
flash_on
नशे के नेटवर्क पर प्रहार, आमजन से मधुर व्यवहार, जालोर में डीजीपी राजीव शर्मा ने दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश
flash_on
विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत जिले भर में आयोजित हुए रक्तदान शिविर कार्यक्रम

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter