राजसुगम सेवा संस्थान ने देवदा स्कूल में वितरित की पाठ्य सामग्री

राजसुगम सेवा संस्थान ने देवदा स्कूल में वितरित की पाठ्य सामग्री
  • शिक्षा ही सफलता की कुंजी -मेघवाल
  • विद्यार्थियों को शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जालोर. राजसुगम सेवा संस्थान, जालोर की ओर से "शिक्षा में सहयोग अभियान" के तहत राजकीय विद्यालय देवदा में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। संस्थान की ओर से बच्चों को नोट बुक ड्रेस आदि शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। पाठ्य सामग्री एवं नई स्कूल ड्रेस प्राप्त कर बच्चों के चेहरो पर खुशी छाई। 

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक किशोर कुमार ने संस्थान की ओर से किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की ओर कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकारों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलता है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। संस्थान के प्रेरक भरत कुमार मेघवाल ने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता कुंजी  है। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्थान की सचिव रवीना कुमारी ने संस्थान की ओर से शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता ओर सामाजिक सरोकार  के क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग एवं समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। इस दौरान  विद्यालय स्टाफ ओर विद्यार्थियों ने संस्थान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हुआ देवी, अध्यापिका अंजली महर्षि, अंजू त्यागी, विला कंवर, ग्रामीण रमेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं  ग्रामीण उपस्थित रहे।