संतोष कंवर बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, दो को बनाया प्रदेश सचिव  

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 22, 2025 • 7:12 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
संतोष कंवर बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, दो को बनाया प्रदेश सचिव  
“संतोष कंवर बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, दो को बनाया प्रदेश सचिव  ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
22 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/santosh-kanwar-jalore-mahila-congress-district-president
Copied
संतोष कंवर बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, दो को बनाया प्रदेश सचिव  
  • महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने जारी की सूची

जालोर जालोर महिला कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के पद पर आहोर की प्रधान संतोष कंवर की नियुक्ति की गई। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने सोमवार को जारी की सूची में जिलाध्यक्ष के पद पर संतोष कंवर को नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है, जिसमें जालोर से दो महिलाओं को मौका मिला है जिसमें सचिव पद पर कामिनी शर्मा व गीताश्री की नियुक्ति की गई है। 

आहोर की प्रधान संतोष कंवर के ससुर है कांग्रेस नेता

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनी आहोर प्रधान संतोष कंवर के ससुर उमसिंह राठौड़ भीनमाल से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं कांग्रेस लोकसभा जिलाध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में राठौड़ प्रदेश कांग्रेस में महासचिव है।

विज्ञापन

संतोष कंवर कांग्रेस नेता उमसिंह राठौड़ की पुत्र वधु है, और आहोर में हुए पंचायतीराज चुनाव में प्रधान पद के लिए महिला के लिए रिजर्व सीट पर प्रधान पद पर जीत दर्ज कर प्रधान बनी। 

सारिका सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बदलाव की थी संभावना

प्रदेश कांग्रेस पद पर सारिका सिंह की नियुक्ति के बाद जिलों में भी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर बदलाव की चर्चा तेज हुई। पिछले दिनों से जालोर जिलाध्यक्ष के पद पर भी कई दावेदार थे, जिसमें वर्तमान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा एक बार फिर इस पद पर अपनी दावेदारी अंदर ही अंदर मजबूत करने में लगी थी, हालांकि सुंदेशा पिछले लंबे समय से निष्क्रिय थी, हालांकि इसके पीछे पारिवारिक परिस्थिति एक वजह थी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter