सिरोही को मिलेगी रेल लाइन की सौगात, सर्वे की स्वीकृति

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 11, 2025 • 6:05 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
सिरोही को मिलेगी रेल लाइन की सौगात, सर्वे की स्वीकृति
“सिरोही को मिलेगी रेल लाइन की सौगात, सर्वे की स्वीकृति”
Favicon
Read more on ddthindi.com
11 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/sirohi-rail-line-survey-approved-mp-lumbaram-choudhary-efforts
Copied
सिरोही को मिलेगी रेल लाइन की सौगात, सर्वे की स्वीकृति
  • सांसद चौधरी की मेहनत लाई रंग, सिरोही जुड़ेगा अब रेलवे लाइन से 

सिरोही. सिरोही जिले की आम जनता के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सांसद लुम्बाराम चौधरी के अथक प्रयासों से जिला मुख्यालय अब बहुत जल्द रेलवे लाइन से जुड़ेगा। इसके लिए सर्वे की स्वीकृति मिल चुकी है। 

विज्ञापन

 ज्ञातव्य है कि सिरोही जिला आकांक्षी जिलों में से एक है। केंद्र सरकार की ओर से मारवाड़ बागरा जालौर सिरोही सरूपगंज से कुल 96 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए सर्वे स्वीकृति मिल गई है। यह खुश खबरी खुद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद लुंबाराम चौधरी को फोन पर दी है। 

लगातार प्रयासरत रहे हैं सांसद चौधरी

उधर, इस सर्वे की स्वीकृति मिलने के बाद सांसद चौधरी ने भी खुशी जाहिर की है। वे इसके लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने पूर्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पत्र देकर सिरोही जिला मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए कई बार मांग की थी, जो कई वर्षों की मांग अब पूरी हुई है।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter