पशुपालन विभाग के निदेशक मीणा ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा बैठक

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 23, 2026 • 6:00 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
पशुपालन विभाग के निदेशक मीणा ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा बैठक
“पशुपालन विभाग के निदेशक मीणा ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा बैठक”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 May 2026
https://www.ddthindi.com/animal-husbandry-director-suresh-meena-reviews-progress-of-departmental-schemes-in-jalore
Copied
पशुपालन विभाग के निदेशक मीणा ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा बैठक

जालोर. पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार मीणा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जालोर जिले के विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। 

    विज्ञापन

बैठक में के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार मीणा ने बजट घोषणाओं और विभागीय योजनाओं यथा- मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सोर्टेड कृत्रिम गर्भाधान योजना इत्यादि की विस्तृत समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

       उन्होंने विभाग द्वारा चलाए जा रहे एफ.एम.डी. (खुरपका-मुँहपका रोग) टीकाकरण के सातवें चरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि 30 मई तक चलने वाले इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है। उन्होंने टीकाकरण की गहन मॉनिटरिंग करने और कम प्रगति दिखाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा को पाबंद किया।

    निदेशक ने पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैठक में निर्देश दिए हुए कहा कि विभाग की समस्त संस्थाएं और चिकित्सालय निर्धारित समय पर खुलें ताकि ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सकें। उन्होंने विभाग के कार्मिकों की लंबित पदोन्नति, एरियर और अन्य सेवा लाभों के प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।

    विज्ञापन

बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा, जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामजीलाल मीणा सहित सांचौर, चितलवाना, सरनाउ, रानीवाड़ा, बागोड़ा, भीनमाल, जालोर, आहोर, सायला और जसवंतपुरा के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथाअन्य अधिकारी-कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter