बागरा में बाबा रामदेव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर चढ़ाई गई अमर ध्वजा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 7, 2025 • 6:27 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
बागरा में बाबा रामदेव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर चढ़ाई गई अमर ध्वजा
“बागरा में बाबा रामदेव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर चढ़ाई गई अमर ध्वजा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/bagara-baba-ramdev-temple-annual-dhwaja-ceremony-2025
Copied
बागरा में बाबा रामदेव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर चढ़ाई गई अमर ध्वजा
  • शिखर पर गूंजे बाबा के जयकारे

देवेन्द्रराज सुथार / जालोर. बागरा के बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर अमर ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजारोहण का लाभ राजपुरोहित करणसिंह तगाराम (धनाणी), जागरवाल बडावास बागरा परिवार को प्राप्त हुआ।

पं. रमेशचंद्र व्यास, श्रवणकुमार भट्ट एवं अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। ध्वजारोहण के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा रामदेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। रामचंद्र मंदिर की अमर ध्वजा घांची देवाराम ईदाराम परिवार द्वारा तथा राधे कृष्ण मंदिर की ध्वजा सुथार हंजारीमल समरथाराम परिवार द्वारा चढ़ाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बाबा रामदेवजी, रामचंद्रजी और राधे कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

महिलाओं ने मंगलगीत एवं आरती के साथ पूजा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके बाद आगामी वर्षगांठ के लिए चढ़ावे की बोलियां लगाई गईं, जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साह से भाग लिया। अंत में प्रसादी वितरण किया गया।

इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को "एक शाम बाबा रामदेवजी के नाम" भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय भजन गायकों ने सुंदर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन

इस आयोजन में करणसिंह राजपुरोहित, अशोक कुमार जैन, थानमल प्रजापत, फुलचंद छीपा, रामसिंह सिंधल, जबरसिंह भाटी, देवाराम घांची, जोदाराम घांची, रणछोड़ाराम सुथार, भभूतसिंह जोरावत, हंजारीमल सुथार, जेतसिंह राजपुरोहित, ओबसिंह भाटी, आशुराम सुथार, जयसिंह दहिया, बगसिंह राजपुरोहित, मंगलसिंह राजपुरोहित, धीराराम घांची, हीरालाल राजपुरोहित, अर्जुनसिंह, विजयसिंह, जोरसिंहजी, मोटजी, पुनमाराम, सांवलसिंह, जबरसिंह, हरिसिंह, केसरसिंह, थानसिंह, धनराज, अमरसिंह, नरेशसिंह, जेठुसिंह, महेंद्रसिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter