बागरा में कौमी एकता की मिसाल : हज यात्रा पर जा रहे मौलाना के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

Devendraraj Suthar
Devendraraj Suthar Verified Local Voice • 25 Aug, 2026 Editor
Apr 15, 2026 • 7:27 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
बागरा में कौमी एकता की मिसाल : हज यात्रा पर जा रहे मौलाना के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
“बागरा में कौमी एकता की मिसाल : हज यात्रा पर जा रहे मौलाना के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/bagra-communal-harmony-haj-send-off-maulana-abdul-latif-akbari-program
Copied
बागरा में कौमी एकता की मिसाल : हज यात्रा पर जा रहे मौलाना के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

देवेंद्रराज सुथार / बागरा. कस्बे के बिजलीघर के पास एक विशाल पांडाल में बुधवार को मौलाना अब्दुल लतीफ अकबरी के हज जाने पर मिलाद एवं दावत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आगाज़ पीर-ए-तरीक़त सैय्यद इरफ़ान बुखारी ने किया तथा मुख्य सानिध्य बागरा भैरव धाम के महंत विक्रम नाथ महाराज और जालौर भैरव नाथ अखाड़ा के ईश्वर नाथ महाराज का रहा। कार्यक्रम में बागरा समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। यह कार्यक्रम मौलाना द्वारा 40 वर्षों से बागरा में किए जा रहे सेवा कार्यों के उपलक्ष्य में उनके सम्मान में आयोजित किया गया।

बागरा मुस्लिम समाज की ओर से हज यात्रा का टिकट एवं दावत कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस दौरान वक्ताओं ने भाईचारा एवं आपसी प्रेमभाव बनाए रखने तथा सहयोग की भावना को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने मौलाना का माला एवं शॉल से स्वागत किया।

विज्ञापन

बागरा मुस्लिम समाज की ओर से आए गणमान्य लोगों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह चूरा, रूप सिंह नारणावास, किसान नेता बजरंग सिंह राठौड़, एडवोकेट शंकरलाल राजपुरोहित, खीम सिंह राठौड़, गंगा सिंह सिंधल, रामगोपाल अग्रवाल, कल्याण सिंह धानपुर, समुद्र सिंह डुडसी, जयसिंह दहिया, जसराज सुथार, सरदार खान खोखर, आशाराम सुथार, जोइताराम सुथार, परकाराम मेघवाल, जवानाराम सुथार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Devendraraj Suthar Verified Local Voice • 25 Aug, 2026 Editor

स्वतंत्र लेखक

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter