भावना को मिली जेएनवीयू फुटबॉल टीम की कप्तान की ज़िम्मेदारी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 7, 2026 • 5:23 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
 भावना को मिली जेएनवीयू फुटबॉल टीम की कप्तान की ज़िम्मेदारी
“ भावना को मिली जेएनवीयू फुटबॉल टीम की कप्तान की ज़िम्मेदारी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/bhavana-from-jalore-appointed-captain-of-jnvu-women-football-team
Copied
 भावना को मिली जेएनवीयू फुटबॉल टीम की कप्तान की ज़िम्मेदारी

जालोर. जालोर जिले के सांचोर के डबाल गांव की बेटी भावना जय नारायण व्यास विश्विद्यालय जोधपुर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बनी है। जालोर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव लालसिंह सांखला ने बताया कि, 9 फरवरी 2026 से मध्यप्रदेश के रीवा में आयोजित हो रही अंतर विश्विद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्विद्यालय की महिला टीम की घोषणा की गई। ये टीम 7 फरवरी को रीवा के लिए रवाना हुई। टीम की कप्तानी सांचोर के डबाल गांव की बेटी भावना कुमारी को सौंपी गई हैं।

विज्ञापन

ज्ञात रहे कि भावना पूर्व में एसजीएफआई द्वारा आयोजित 19 वर्षीय बालिका स्कूली नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 व ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी 2024 में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उक्त टीम का प्रक्षिक्षण शिविर 30 जनवरी से 6 फरवरी तक चौपासनी स्कूल जोधपुर में आयोजित हुआ तथा बिशनसिंह भाटी फुटबॉल प्रशिक्षक व पूर्व प्रिंसिपल फिजिकल कॉलेज जोधपुर के द्वारा टीम को प्रशिक्षण दिया गया। टीम के अंतिम चयन के समय अमान सिंह निदेशक बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स जय नारायण व्यास विश्विद्यालय जोधपुर, तस्लीम बानो टीम मैनेजर, घनश्याम सिंह जोधा फुटबॉल कोच, महेंद्र सिंह शेखावत व चंदन सिंह भाटी शारीरिक शिक्षा विभाग जे एन वी यू जोधपुर आदि मौजूद रहे।

bolt Latest News

flash_on
70 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 41 टीमें ले रही भाग
NEW
flash_on
खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 
flash_on
राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी में हनुमानगढ़ बनी राज्य विजेता, अजमेर को मिला उप विजेता का खिताब
flash_on
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी में अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा
flash_on
 संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के कबड्डी में नारणावास ने पहला व जालोर ने दूसरा स्थान पाया 

विज्ञापन

जालोर की बेटी भावना की इस उपलब्धि पर जालोर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष उमसिंह चांदराई, सरंक्षक मंगल सिंह राठौड़, सचिव हरिराम डारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश सारण दाता, फुटबॉलर व संयुक्त सचिव गुमान सिंह गुंदाऊ, उपाध्यक्ष गजेसिंह कारोला, मनोहर सुथार एथलीट कमीशन जालोर फुटबॉल, प्रवीण सारण बी ढाणी सांचोर, प्रकाश सियाग, नरपत देवासी व नरेश मोदी संयुक्त सचिव, भजन जाणी, सुरेश गोदारा व अन्य कई फुटबॉल प्रेमियों व क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter